{"_id":"599b0d784f1c1bf5128b47d6","slug":"dead-body-of-ex-panch-found-in-anantnag-of-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के अनंतनाग में पूर्व पंच का शव हुआ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के अनंतनाग में पूर्व पंच का शव हुआ बरामद
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
शव बरामद
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में पीडीपी के एक पूर्व पंच का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया। शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिले के शांगस इलाके में पीडीपी के पूर्व पंच का शव उसके घर में संदिग्ध हालत में पाया गया।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त नौगाम शांगस के शब्बीर अहमद वानी (45 वर्ष) के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार उसका शव उसके नए निर्माणाधीन मकान की छत पर पाया गया। शरीर पर तेजधार हथियार से वार के कई निशान हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने धारा 174 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश का मामला लग रहा है। हालांकि, पुलिस आतंकियों द्वारा मारे जाने को भी ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन