{"_id":"59de18cd4f1c1bc8678b54d8","slug":"dead-body-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में मृत मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में मृत मिला युवक
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Wed, 11 Oct 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo photo
बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवाया है। बुधवार सुबह प्रिंस कुमार (18) निवासी नानक नगर गुरदासपुर जो जैन इंडस्ट्री में कार्यरत था, उसका साथी उससे मिलने आया।
विज्ञापन
जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो उसे शक हुआ। खिड़की से झांक कर देखा तो प्रिंस अचेत अवस्था में पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को जीएमसी पहुंचाया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन