{"_id":"59dcdc614f1c1b6f548b6b7e","slug":"dead-body-found-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 फुट नीचे नाले से मजदूर का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 फुट नीचे नाले से मजदूर का शव मिला
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 10 Oct 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
घरोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मथवार इलाके में नाले से मंगलवार को एक शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान फराकत अली निवासी दनाऊ के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि वह पगडंडी से 400 फुट नीचे गहरे नाले में गिर गया।
विज्ञापन
हालांकि इस आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा कि से किसी ने फेंक दिया हो। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिवार को सौंप दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
बताया जाता है कि फराकत घोड़ा के जरिये मजदूरी करता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाले के एक तरफ उसकी ससुराल है और दूसरी तरफ घर है। सोमवार की रात करीब 12 बजे वह ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में 400 फुट नीचे गिर गया। इससे उसके सिर पर काफी गहरी चोटें आईं। पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है कि वह खुद से फिसला या किसी ने उसे फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने 174 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार और ससुराल दोनों तरफ से बयान दर्ज किए जा रहे हैं।