{"_id":"68965b2c0e6500f1420af008","slug":"dc-took-information-about-the-preparations-for-independence-day-celebrations-samba-news-c-165-1-sjam1004-104489-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डीसी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डीसी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की ली जानकारी
विज्ञापन
डीसी पुंछ अशोक कुमार शर्मा ने शुक्रवार को डाक बंगला में स्वतंत्रता दिवस समारोह और जिले भर में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान जिला प्रशासन, पुलिस और संबद्ध विभागों के प्रमुख अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।
अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त पंकज मगोत्रा ने एक विस्तृत पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन दिया। जिसमें विभागीय जिम्मेदारियों और तैयारियों की वर्तमान स्थिति की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। डीसी ने सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन, आयोजन स्थल की सजावट एवं बैठने की व्यवस्था, जन संबोधन प्रणाली एवं शना वादन, परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, अग्नि सुरक्षा उपाय एवं बैरिकेडिंग, अतिथियों के लिए जलपान एवं आतिथ्य, बिजली एवं जल आपूर्ति प्रबंधन, सरकारी भवनों की रोशनी, तथा आयोजन स्थल एवं उसके आसपास स्वच्छता अभियान सहित सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।
मुख्य समारोह के सुचारू संचालन के लिए त्रुटिरहित परेड रिहर्सल, प्रभावी ध्वनि व्यवस्था और आयोजन स्थल पर स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम पुंछ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
डीसी ने अधिकतम जनभागीदारी का आह्वान किया और संबंधित अधिकारियों को अभियान के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ध्वज वितरण, जागरूकता सृजन और जमीनी स्तर पर लामबंदी के लिए प्रभावी समन्वय पर बल दिया।