{"_id":"68191c867a65bf37f2067e14","slug":"dc-reasi-held-meeting-reasi-news-c-202-1-sjam1001-122937-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा-अमृतसर दिल्ली एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में तेजी लाएं : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा-अमृतसर दिल्ली एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में तेजी लाएं : डीसी
विज्ञापन
रियासी में बैठक करती डीसी निधि मलिक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। कटड़ा-अमृतसर दिल्ली एक्सप्रेसवे के जारी निर्माण कार्य को लेकर डिप्टी कमिश्नर निधि मलिक ने सोमवार को मिनी सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान दो अहम मुद्दों पर बात की गई।
एक्सप्रेसवे बनाने के लिए जिन लोगों की जमीनें जद में आई हैं और जमीनों के जो विवादित केस पेंडिंग पड़े हैं, उन पर चर्चा की गई। डीसी ने कहा कि यह एक अहम प्रोजेक्ट है जिस का लाभ श्री माता वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा। इसका काम बिना किसी रुकावट के जारी रहना चाहिए वहीं काम में भी तेजी लाने को कहा। नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया को आदेश दिए गए कि वह निर्माण कार्य के दौरान घरों व जमीनों के हुए नुकसान को लेकर तुरंत कार्यवाही करे।
डीसी ने कहा कि जिन लोगों के घरों का नुकसान जमीन काटते समय या मशीनरी चलाते समय हुआ है उनकी सुरक्षा प्राथमिक तौर पर हो। बैठक में सहायक कमिश्नर रेवेन्यू नितिन वर्मा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनुज कुमार, साइट इंजीनियर अभिषेक टगोतरा व अफको के प्रोजेक्ट मैनेजर भी उपस्थित रहे।