{"_id":"5d2f88de8ebc3e6cfc5d78d2","slug":"dc-public-meeting-samba-news-jmu18955292","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तीन पंचायत को मिलाकर क्लस्टर बनाएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘तीन पंचायत को मिलाकर क्लस्टर बनाएं’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। डिवकॉम संजीव वर्मा ने कहा कि तीनों पंचायतों चचवाल, रापजुरा और सारथी को मिला कर एक क्लस्टर बनाएं, जिसमें एक सप्ताह तक विभिन्न विभागों के अधिकारी गांव में रह कर पंचायत प्रतिनिधियों को अपने-अपने विभागों की योजनाओं के बारे में जागरूक करें। कुदरती स्रोतों के विकास को प्राथमिकता दें। तालाबों, कुओं की मरम्मत एवं क्षेत्र में सरकारी भूमि पर पोल्ट्री फार्म बना कर युवाओं को रोजगार मुहैया कराएं।
वह बुधवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव चचवाल में जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। डिवकॉम ने अधिकारियों से स्वयं सहायता समूहों एवं उम्मीद के कार्यकर्ताओं को हथकरघा वस्तुओं पर जोर देने को कहा, जिनकी बिक्री अपनी मंडी में की जा सकेगी। उन्होंने जिला अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि तीनों पंचायतों में विकास की गति को तेज करें, पौधरोपण अभियान भी चलाएं। डिवकॉम ने सीमावर्ती पंचायत चचवाल, पंचायत सारथी और पंचायत राजपुरा में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा जिनमें तालाबों का विकास, कुएं, नहरों की मरम्मत, पोल्ट्री उत्पादन को बढ़ावा देना, बागवानी को बढ़ावा देना, बंकरों का शीघ्र निर्माण करना, सीमावर्ती युवाओं को आरक्षण के सर्टिफिकेट जारी करने, पेंशन की समस्या दूर करने के बारे में अधिकारियों को निर्देश जारी किए। स्थानीय लोगों की सलाह के साथ ही विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने बंकरों का जायजा लिया, वहीं टूटी संपर्क नहर का भी जायजा लिया।
जनता दरबार में चचवाल पंचायत की सरपंच वीना कुमारी ने बिजली की समस्या से अवगत कराया की मोटर पंप के लिए बिजली की समस्या आम है। रिगाल से आगे दो किलोमीटर संपर्क नहर टूट चुकी है। पानी व्यर्थ में बह रहा है, किसानों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है, ट्यूबवेल खराब पडे़ हैं, किसानों को प्रधानमंत्री की किसान योजना का किसानों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। राजपुरा ब्लाक के एक भी किसान को राहत नहीं मिली है, कैंसर से पीड़ित लोगों की मदद करने को भी कहा। लो वोल्टेज पर लोगों ने कहा कि मावा को रेईयां के साथ जोड़ा जाए ताकि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को बिजली की सुचारु आपूर्ति मिल सके।
विज्ञापन
सारथी की सरपंच आशा देवी ने पंचायत में तालाबों के विकास को मंडलायुक्त के सामने रखा। राजपुरा पंचायत के सरपंच राधा कृष्ण ने कस्बा में ट्यूबवेल लगाने को कहा। पंच विकास शर्मा ने राजपुरा ब्लाक में बीडीओ के रिक्त पद को भरने को कहा। इस अवसर पर उपायुक्त सुषमा चौहान भी मौजूद रहीं।