फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DC office attack in Anantnag

अनंतनाग में डीसी ऑफिस पर आतंकी हमला

Fri, 29 Aug 2014 06:23 PM IST
Updated Fri, 29 Aug 2014 06:23 PM IST
विज्ञापन
DC office attack in Anantnag

घाटी में आंतकियों ने कुछ देर पहले अनंतनाग के डीसी के पीएसओ पर हमला करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


वहीं वारदात के बाद आतंकी फरार होने में सफल रहे। सुरक्षाबलों और पुलिस ने क्षेत्र की चारों तरफ से नाकाबंदी करते हुए आतंकियों की तलाश में सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


घाटी में सुरक्षाबलों पर आतंकी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, शुक्रवार शाम को आतंकियों ने फिर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे के करीब हथियारबंद आतंकियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए डीसी ऑफिस के बाहर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद फरार हुए आतंकी

DC office attack in Anantnag

इस दौरान ऑफिस के बाहर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मी फैयाज अहमद को आंतकियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। गोलियों की आवाज सुनकर अन्य पुलिसकर्मियों और सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला तो आंतकी फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

जाते जाते आंतकी घायल पुलिसकर्मी की रायफल (एक 47) लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद आनन फानन में घायल को श्रीनगर के शेरे ए कश्मीर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल पुलिसकर्मी पुलवामा जिले का रहने वाला है। वहीं वारदात के बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर आंतकियों की तलाश शुरू कर दी है। बाद में पुलिसकर्मियों ने पीएसओ की पिस्टल वारदात स्‍थल के निकट से ही बरामद कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed