फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dc, meeting, border area villages

Jammu News: सीमावर्ती 73 गांवों की हुई पहचान, होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
dc, meeting, border area villages
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते डीसी सचिन कुमार वैश्य फोटो सूचना विकास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। डीसी सचिन कुमार वैश्य ने शनिवार को सीमावर्ती क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं और कौशल विकास पहल की प्रगति का आकलन करने के लिए बैठक की। विकास मिशन के तहत कुल 73 सीमावर्ती गांवों की पहचान की गई है। डीसी ने सभी विभागों के अधिकारियों को ग्रामीणों तक सरकारी योजनाएं पहुंचाने के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए।



मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, सेहत गोल्डन कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं की स्थिति व लाभार्थियों की रिपोर्ट दी। एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) से लाडली बेटी और प्रधानमंत्री मातृ वंदना समेत अन्य योजनाओं की प्रगति के संबंध में पूछताछ की गई। डीसी ने योग्य लाभार्थियों को आय प्रमाण पत्र और आवश्यक दस्तावेज जारी करने में तेजी लाने का निर्देश दिया। कृषि विभाग पर किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और अन्य योजनाओं को अपडेट करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed