{"_id":"6058e3568ebc3ee65001ca02","slug":"dc-gave-instructions-by-surprise-visits-to-government-offices-reasi-news-jmu231905971","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कार्यालयों का औचक दौरा कर डीसी ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कार्यालयों का औचक दौरा कर डीसी ने दिए निर्देश
विज्ञापन
रियासी। नवनियुक्त डीसी अजय कुमार शर्मा ने सोमवार को विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं, अधिकारी को हार पहनाने और गुलदस्ता देने की परंपरा को खत्म करने सहित अन्य जरूरी दिशानिर्देश जारी किए हैं।
डीसी ने कहा कि ऐसी परंपरा की जगह एक पौधा लगाया जाना चाहिए, ताकि उसका फायदा आने वाले दिनों में मिल सके। कुछ स्थानों पर डीसी अधिकारियों के साथ डोगरी में बातचीत करते हुुए दिखे। सोमवार को तहसीलदार कार्यालय, एसबीआई बैंक और गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल का दौरा किया व सभी को मास्क लगाने को कहा।
इसके साथ ही सभी सार्वजनिक स्थानों पर हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू में पोस्टर लगा या फिर पेंट करवा कर कोरोना से बचने के दिशानिर्देशों को लिखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना मास्क के किसी को भी कार्यालय में प्रवेश नहीं मिलना चाहिए, जिस पर सख्ती से पालन किया जाए। इसके साथ ही अधिकारी स्वयं भी मास्क पहन कर कार्यालय में आएं और काम करें। डीसी के इस औचक दौरे के दौरान सभी स्थानों पर अफरातफरी का माहौल रहा।