{"_id":"7d89d7f3333cc83b09d4879f3db1cdda","slug":"dbtl-scheme-was-introduced-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में भी शुरु हुई डीबीटीएल योजना शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में भी शुरु हुई डीबीटीएल योजना शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 02 Jan 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
देश के विभिन्न हिस्सों की तरह जम्मू कश्मीर में रसोई गैस (एलपीजी) उपभोक्ताओं के लिए एक जनवरी से पहल डीबीटीएल (प्रत्यक्ष हस्तांतरित लाभ) योजना शुरू कर दी गई। इस योजना में शामिल उपभोक्ताओं को अब रसोई गैस की सब्सिडी सीधे बैंक खाते से मिलेगी।
विज्ञापन
इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड के राज्य स्तरीय आयल संयोजक के अनुसार रियासत के 22 जिलों में वीरवार से इस योजना को शुरू कर दिया गया। स्कीम में शामिल होने के लिए उपभोक्ता अपना आधार नंबर बैंक खाते से लिंक कर सकते हैं।
विज्ञापन
अगर उनके पास आधार नंबर नहीं है तो वह 17 डिजिट एलपीजी आईडी नंबर को सीधे अकाउंट के साथ लिंक कर सकते हैं। इस स्कीम में शामिल होने वाले उपभोक्ताओं को बाजार भाव से सिलेंडर मिलेगा, जिसके बाद उनके बैंक खाते में पहले सिलेंडर की बुकिंग करते ही एडवांस में 568 रुपये जमा हो जाएंगे।
विज्ञापन
ताकि उपभोक्ता को बाजार भाव से सिलेंडर लेने में कोई परेशानी न आए। विभिन्न बैंकों और एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। देश में डीबीटीएल स्कीम में 15.3 करोड़ उपभोक्ताओं को जोड़ा जाएगा। इनमें से करीब 43 फीसदी उपभोक्ता इस स्कीम से जुड़कर इसका लाभ लेने शुरू हो गए है।
जम्मू कश्मीर में 15.17 लाख उपभोक्ताओं को डीबीटीएल स्कीम से जोड़ा जाएगा। सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को जल्द इस स्कीम से जुड़ने की अपील की गई है। जो एलपीजी उपभोक्ता डीबीटीएल स्कीम से जुड़ना नहीं चाहते है उन्हें योजना में शामिल होने की जरूरत नहीं है।