कश्मीरः दिन में लगाए जाने वाले प्रतिबंधों में 90 फीसदी की कमी, सामान्य हो रहे हालात, बोले रोहित कंसल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर योजना आयोग के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने सोमवार को कहा कि घाटी में सभी आवश्यक आपूर्ति लगातार जारी है। श्रीनगर के प्रमुख अस्पतालों में सामान्य रूप से मरीजों को उपचार मिल रहा है। उन्होंने बताया कि 26 हजार से अधिक लैंडलाइन फोन घाटी में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही जम्मू और लद्दाख में लैंडलाइन और मोबाइल सेवा पूरी तरह से चालू है। 92 पुलिस थानाक्षेत्रों से दिन के प्रतिबंध को पूरी तरह से हटा लिया गया है, जिसके मुताबिक 90 दिन में लगाए जाने वाले प्रतिबंधों में 90 फीसदी की कमी की गई है।
J&K Principal Secy,Rohit Kansal:Over 26,000 landlines are functional in the Valley,in Jammu&Ladakh landlines&mobile phones are fully functional. Day time restrictions have been fully lifted from 92 police stations.This makes 90% of Valley free of day time restrictions of any kind https://t.co/zNViH2BUFS
— ANI (@ANI) September 2, 2019विज्ञापन
आपको बता दें कि बुधवार देर रात किश्तवाड़, रामबन, डोडा, राजौरी और पुंछ में मोबाइल कॉलिंग पर लगाई गई रोक हटा ली गई थी। इन जिलों में हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। बुधवार देर रात 10 बजे जम्मू संभाग के इन पांच जिलों में मोबाइल कॉलिंग सेवा बहाल कर दी गई है। इससे पहले पांच जिलों में यह सेवा पहले से सुचारू है। इस सेवा के शुरू होने से लोगों को राहत मिली।
इन जिलों में 25 दिन से मोबाइल सेवा बंद होने का असर कारोबार पर भी पड़ रहा था। इस सभी जनपदों में स्कूल पहले ही खोल दिए गए हैं। इस इलाके में पड़ने वाले हाईवे पर अभी भी बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। अधिकारियों के मुताबिक इंटरनेट सेवाओं को बहाल करने का फैसला कानून व्यवस्था की स्थितियों की समीक्षा के बाद किया जाएगा।