फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   day curfew lifted in Rajouri

राजोरी में दिन का कर्फ्यू हटा रात में जारी

Sat, 25 Jul 2015 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला,जम्मू Updated Sat, 25 Jul 2015 09:38 AM IST
विज्ञापन
day curfew lifted in Rajouri

शहर में चौथे दिन हालात में कुछ सुधार हुआ, पर हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। इसके चलते प्रशासन द्वारा शहर में दिन का कर्फ्यू हटा लिया गया है, लेकिन धारा 144 लगा दी गई है। वहीं, रात आठ बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा।

विज्ञापन


डीएम दीप्ति उप्पल ने बताया कि शनिवार को हालात देखने के बाद रात का कर्फ्यू भी हटा लिया जाएगा। जबकि आने वाले कुछ दिनों तक धारा 144 लागू रहेगी। शुक्रवार को दिन में कर्फ्यू में ढील के बाद स्थिति सामान्य रही।
विज्ञापन


प्रशासन व पुलिस स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। कहीं से कोई भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। आईएस का झंडा जलाने के बाद उत्पन्न तनाव को देखते हुए कर्फ्यू लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में शुक्रवार को दिन का कर्फ्यू भले ही हटा लिया गया, लेकिन अब भी तनाव बरकरार है। कर्फ्यू हटने के बाद भी सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों का कड़ा पहरा रहा।

बाजार खुले, लेकिन लोगों की चहलपहल कम दिखी। चौथे दिन भी यहां की इंटरनेट सेवा बाधित रही। वीरवार को नौशेरा शहर में हालांकि कुछ देर के लिए इंटरनेट सुविधा आई थी, लेकिन शुक्रवार को बिल्कुल ठप रही।

शहर के मुख्य बाजार, अब्दुल्ला पुल और गुज्जर मंडी क्षेत्रों में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहे और कहीं भी भीड़ को जमा नहीं होने दिया गया। पुलिस वाहन से दिन भर घोषणा की जाती रही कि शहर में तीन या इससे अधिक लोग इकट्ठे खड़े नहीं होंगे और जुलूस या जलसे की कोई अनुमति नहीं होगी।

शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे कर्फ्यू हट जाने के बाद बाजार तो खुले लेकिन लोगों की चहल-पहल देखने को नहीं मिली। तनाव के चलते शहर के आसपास के लोग भी शहर में नहीं आए। शहर के बाजार सन्नाटे में रहे।


इसी बीच सरकारी व गैर सरकारी बैंक चौथे दिन भी बंद रहे। बैंकों के बाहर लोगों की कतार देखने को मिलीं लेकिन उन्हें सूचित किया गया कि बैंक का कामकाज आज नहीं होगा। शहर के अधिकांश एटीएम से भी पैसे नहीं मिले और लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed