फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dares screws on rule breakers

यातायात नियम तोड़ने वालों के घर पहुंचेगा चालान

Sat, 30 Jan 2016 01:19 AM IST
Updated Sat, 30 Jan 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Dares screws on rule breakers
यातायात नियमों की उड़ती धज्जियां और नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने संभाग के चार जिलों में सर्विलेंस कैमरे लगाए हैं।
विज्ञापन


इससे ओवर स्पीड, ओवर लिमिट या ओवर लोडिंग के अलावा गलत ड्राइविंग करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। नियमों की अनदेखी करके फरार होने वालों को उनकी गलती का अहसास तब होगा जब उनके घर के पते पर चालान पहुंचेगा।

ट्रैफिक पुलिस ने यातायात पर नजर रखने के लिए यह प्रयास किया है। सांबा, कठुआ, राजोरी और पुंछ को प्राथमिकता दी गई है, क्योंकि यहां पर बहुत सारे ऐसे केंद्र हैं, जहां पर ट्रैफिक नियमों को तोड़ने के बाद चालक फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन


सांबा, कठुआ, राजोरी और पुंछ को प्राथमिकता

Dares screws on rule breakers

नियमों तोड़ने वालों के चालान कटने के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत चालान उनके घर भेजा जाएगा। यह माना जा रहा है कि यातायात नियमों का पालन न करने की स्थिति में ही सड़क हादसे होते हैं।

ट्रैफिक पुलिस मोबाइल फोन सुनते गाड़ी चलाते, बिना सीट बेल्ट, टूटा हेलमेट, ट्रिपल और बिना लाइसेंस वालों के खिलाफ पुलिस स्पेशल अभियान चलाएगी।

जिसमें उन्होंने जागरूक किया जाएगा। यही नहीं, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को भी किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। दो बार शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। दिसंबर से 26 जनवरी तक ट्रैफिक रुरल ने 18074 के चालान काटे और 23 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed