फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DARBAR OPEN IN JAMMU FROM MONDAY

J&K: जम्मू में सोमवार से खुलेगा दरबार, सुरक्षा के हुए पुख्ता बंदोबस्त

Sun, 05 Nov 2017 11:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sun, 05 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
DARBAR OPEN IN JAMMU FROM MONDAY
- फोटो : Amar Ujala

अगले छह महीने के लिए जम्मू में सोमवार से दरबार खुल जाएगा। सरकार का कामकाज नागरिक सचिवालय से चलेगा। इसके लिए पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। करीब 21 सरकारी विभागों के मुख्यालय सोमवार से जम्मू में काम करना शुरू करेंगे। नागरिक सचिवालय के भीतर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। सीआरपीएफ और पुलिस मिलकर सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी। सचिवालय में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को इंस्टाल कर दिया गया है।

विज्ञापन

सचिवालय के भीतर और इसके आसपास करीब 70 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनसे निगरानी की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री के आवास, राजभवन की सुरक्षा में भी विशेष बंदोबस्त किए गए हैं। सुबह पुलिस के जवान और डीजीपी सहित अन्य सीनियर पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री को सचिवालय में सलामी दी जाएगी। 
विज्ञापन

वहीं गुलशन ग्राउंड स्थित पुलिस मुख्यालय का काम भी शुरू हो जाएगा। रेलवे स्टेशन स्थित पुलिस मेमोरियल में डीजीपी डॉ. एसपी वैद शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वह पुलिस मुख्यालय जाएंगे। यहां सीनियर अधिकारियों से बैठक कर कामकाज की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों के बाहर और भीतर भी सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। सीमांत इलाकों को जोड़ने वाले रास्तों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। अतिरिक्त नाकों के साथ गश्त बढ़ाई गई है।

शहर में भी रात के समय गश्त बढ़ाई गई है। डीआईजी रफीक उल हसन का कहना है कि दरबार मूव को लेकर सुरक्षा के हर जरूरी बंदोबस्त किए गए हैं। यहां भी जिस तरह की जरूरत है, पुलिस ने हर प्रकार से इंतजाम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed