{"_id":"5db825a48ebc3e939d46c4b6","slug":"darbar-move-trucks-carrying-documents-of-secretariat-reaching-jammu-from-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरबार मूव: कड़ी सुरक्षा में श्रीनगर से जम्मू पहुंचने लगे नागरिक सचिवालय के दस्तावेजों से लदे ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरबार मूव: कड़ी सुरक्षा में श्रीनगर से जम्मू पहुंचने लगे नागरिक सचिवालय के दस्तावेजों से लदे ट्रक
Tue, 29 Oct 2019 05:16 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 29 Oct 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
दरबार मूव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में नागरिक सचिवालय दरबार मूव के तहत 25 अक्टूबर को बंद हो गया है। श्रीनगर में 25 अक्तूबर को बंद दरबार शीतकालीन राजधानी जम्मू में 4 नवंबर को खुलेगा। सामान्य प्रशासनिक विभाग के आदेश में सप्ताह में पांच दिन चलने वाले कार्यालय 25 अक्तूबर और छह दिन चलने वाले कार्यालय 26 अक्तूबर को बंद हो गए थे। 21 अक्तूबर से ही एडवांस पार्टियां रवाना कि जा चुकी हैं। वहीं जम्मू में दरबार मूव के ट्रक पहुंचने लगे हैं। मंगलवार को 100 के करीब ट्रक जम्मू पहुंचे।
चार नवंबर को जम्मू में दरबार सज जाएगा और एलजी सहित उनके सलाहकार, नागरिक सचिवालय, पुलिस मुख्यालय सहित दरबार से जुड़े अन्य विभाग अगले छह माह तक जम्मू से ऑपरेट करेंगे। नागरिक सचिवालय नान गजटेड कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रउफ भट्ट के अनुसार कुछ जम्मू आधारित कर्मचारी दिवाली से एक दिन पहले ही अपने घरों के लिए रवाना हो चुके थे।
90 फीसदी कर्मचारी 31 अक्टूबर तक जम्मू के लिए रवाना हो जाएंगे। नागरिक सचिवालय में करीब 5500 कर्मचारी कार्यरत हैं। वहीं दरबार मूव के साथ करीब 10 हजार सिविलियन विभाग के कर्मचारी कश्मीर से जम्मू स्थानांतरित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विभाग सुनिश्चित करेंगे कि रिकार्ड के बॉक्स ठीक तरीके से बंद किए जाएं और उनकी चाबियां एडवांस पार्टी तक जम्मू में पहुंचाई जाएं। एक गजटेड और 4-5 नान गजटेड कर्मी जम्मू में रिकार्ड हासिल करेंगे।
एसआरटीसी की ओर से 18 अक्तूबर को सिविल सचिवालय व एसआरटीसी काउंटरों पर बसों की एडवांस बुकिंग की गई थी। एसआरटीसी ने रिकार्ड लाने के लिए ट्रक भी उपलब्ध कराए। 27 अक्तूबर को कानवाई में जम्मू के लिए ट्रक भेजे गए थे। जो अब जम्मू पहुंचने लगे हैं।
श्रीनगर के कर्मियों को श्रीनगर में राशन कार्ड सरेंडर कराने होंगे, जिसमें उन्हें सरेंडर प्रमाणपत्र दिया जाएगा। मूव पर विशेष टीए के तौर पर प्रत्येक कर्मी को 15000 रुपये दिए जाएंगे। कर्मियों को 21 अक्तूबर को एडवांस वेतन दिया गया। जम्मू में कार्यालय खुलने का समय सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।