{"_id":"59042edd4f1c1bc12cc0c3df","slug":"darbar-move-took-place-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदल गई जम्मू-कश्मीर की राजधानी, अब श्रीनगर से होगा सरकार का कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल गई जम्मू-कश्मीर की राजधानी, अब श्रीनगर से होगा सरकार का कामकाज
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sat, 29 Apr 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती
- फोटो : File Photo
रियासत की शीतकालीन राजधानी जम्मू में शुक्रवार को दरबार बंद हो गया। अब आठ मई को श्रीनगर में दरबार सजेगा। श्रीनगर आधारित कर्मचारी 29 एवं 30 अप्रैल को रवाना होंगे। सचिवालय कर्मचारियों की ओर से दरबार खुलने के दौरान श्रीनगर में आयोजित समारोह के बहिष्कार की घोषणा पर शुक्रवार को भी मानमनौव्वल का दौर जारी रहा। अगले छह महीने तक दरबार श्रीनगर में रहेगा।
विज्ञापन
दरबार मूव कर्मचारियों तथा रिकार्ड ले जाने के लिए एसआरटीसी के वाहनों का प्रबंध कर लिया गया है। मुलाजिमों को पहुंचाने के बाद सामान और रिकार्ड को ट्रकों में भरकर कड़ी सुरक्षा में श्रीनगर पहुंचाया जाएगा। इस दौरान हाईवे पर ट्रैफिक भी प्रतिबंधित रहेगा। दोनों ओर से किसी भी वाहन को आने जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
छह और सात मई को जम्मू से संबंधित मुलाजिम श्रीनगर जाएंगे। आठ मई को श्रीनगर में सरकार का दरबार सज जाएगा। शुक्रवार को आखिरी दिन विभिन्न विभागों में रिकार्ड को रखने में मुलाजिम जुटे रहे। परशुराम जयंती का अवकाश होने के बाद भी यह काम चलता रहा।
विज्ञापन