आज से बदल जाएगी जम्मू-कश्मीर की राजधानी, दरबार मूव की तैयारियां पूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतकालीन राजधानी जम्मू में सरकार के दरबार (नागरिक सचिवालय और इससे जुड़े विभाग) के श्रीनगर कूच की तैयारी जोरशोर से चल रही है। 28 अप्रैल को सचिवालय सहित दरबार मूव से जुड़े विभागों में यहां सप्ताह में पांच दिन काम होता हैं, वे बंद हो जाएंगे।
जिन कार्यालयों में सप्ताह में छह दिन काम होता है, वह दफ्तर 29 अप्रैल को बंद होंगे। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दरबार मूव के सभी कार्यालय आठ मई को खुलेंगे। कश्मीर आधारित र्कई मुलाजिम एडवांस पार्टियों के साथ पहले ही श्रीनगर जा चुके हैं। वह वहां पर दरबार सजाने के कामकाज में जुट गए हैं।
वहीं सरकार ने जेकेएसआरटीसी से कहा है कि वह 29 और 30 अप्रैल को कश्मीर आधारित कर्मचारियों को श्रीनगर पहुंचाने का प्रबंध करें और छह और सात मई को जम्मू आधारित कर्मचारियों को श्रीनगर पहुंचाया जाए। जेकेएसआरटीसी जम्मू से श्रीनगर के लिए रिकार्ड को शिफ्ट करने के लिए ट्रक भी उपलब्ध करवाएगी।
अब श्रीनगर से होगा सरकार का कामकाज
जम्मू में सरकार के दरबार की रवानगी के बाद सरकार का अधिकतम काम श्रीनगर से ही चलेगा। कश्मीर घाटी में हालात को देखते हुए वहां सुचारु कामकाज करना इस बार भी सरकार के लिए बड़ी चुनौती रहेगी। साल 2014 में बाढ़ और 2016 में आतंकी बुरहान वानी के इन काउंटर के बाद बिगड़े हालात से सरकार के दरबार का कामकाज भी बुरी तरह से प्रभावित रहा था। इस साल भी श्रीनगर लोकसभा उप चुनाव के बाद से बिगड़े कश्मीर के हालात अभी तक पटरी पर नहीं आ पाएं है।