फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Darbar Move, Kashmir based convoy of 196 vehicles leaves for Kashmir

दरबार मूवः 196 वाहनों से रवाना हुआ कश्मीर आधारित मुलाजिमों का काफिला

Sun, 26 Apr 2020 03:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 26 Apr 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
Darbar Move, Kashmir based convoy of 196 vehicles leaves for Kashmir
दरबार मूव - फोटो : अमर उजाला

दरबार मूव की नई व्यवस्था के तहत कश्मीर आधारित मुलाजिम अपनी च्वॉइस के तहत शनिवार को जम्मू से अपने परिवार सहित श्रीनगर रवाना हो गए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए करीब 196 सरकारी व निजी वाहनों में 150 के करीब कर्मचारियों व उनके परिवार को कश्मीर रवाना किया गया।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए सरकार ने इस बार दरबार मूव की व्यवस्था में संशोधन करते हुए 15 जून 2020 तक जम्मू में ही दरबार रखने का निर्णय लिया हुआ है। हालांकि कश्मीर आधारित दरबार के मुलाजिम को यह रियायत दी गई है कि जो भी कर्मचारी कश्मीर में रहकर काम करना चाहते हैं, वह चार मई से श्रीनगर स्थित नागरिक सचिवालय व अन्य दरबार मूव के कार्यालयों से अपना काम शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में आनलाइन व अन्य माध्यमों से दोनों संभागों में पहली बार दरबार मूव कार्यालयों में कामकाज चलेगा। जम्मू आधारित कर्मचारी व कश्मीर के वह कर्मचारी जो जम्मू से ही काम करना चाहते हैं, वह यहां पर रहकर ही पहले की तरह काम कर सकते हैं। आगामी दिनों में कई और कर्मचारियों व उनके परिवार को कश्मीर पहुंचाने का सिलसिला जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed