{"_id":"690676442abb9e8b390eeda7","slug":"darbar-move-jammu-news-c-10-jmu1052-752487-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरबार मूव : श्रीनगर से जम्मू आ रहे काफिले के लिए विजयपुर में रोके ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरबार मूव : श्रीनगर से जम्मू आ रहे काफिले के लिए विजयपुर में रोके ट्रक
विज्ञापन
विजयपुर ने ट्रैफिक विभाग की तरफ से दरबार मूव को लेकर रोके गए ट्रक.श्रोत ट्रैफिक विभाग
- फोटो : अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज करते चिकित्सक। स्रोत : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दरबार मूव के साथ श्रीनगर से आ रहे वाहनों के काफिले रविवार व सोमवार तक पहुंचने की संभावना है। कुछ वाहन श्रीनगर से शनिवार रात चलेंगे जो रविवार सुबह तक जम्मू पहुंच जाएंगे।
ऐसे में इन वाहनों को बीच रास्ते व जम्मू प्रवेश के समय हाईवे पर किसी तरह के जाम का सामना न करना पड़े इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था में कुछ बदलाव किए गए हैं।
ट्रैफिक विभाग की तरफ से शनिवार दोपहर से ही विजयपुर से जम्मू की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों जैसे ट्रकों को वहीं पर रोका गया है। जब तक श्रीनगर से वाहनों का काफिला सुरक्षित जम्मू में गंतव्य स्थानों तक नहीं पहुंच जाएगा इन ट्रकों को रवाना नहीं किया जाएगा। रिंग रोड पर बिश्नाह से आ रहे ऐसे चार पहिया, माल वाहक वाहन जो श्रीनगर के लिए जा रहे हैं उनको भी ट्रैफिक पुलिस की तरफ से रोका जा रहा है। नरवाल हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर के अंदर मोड़ा जाएगा ताकि हाईवे पर जाम की स्थिति न बने।
विज्ञापन
डीएसपी ट्रैफिक साउथ सानिया वानी ने कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अभी कोई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हाईवे पर वाहनों का आवागमन सुचारु हो दरबार मूव में आ रहे वाहनों को शहर में प्रवेश के समय परेशानी न हो इसके लिए कुछ जगहों पर सुविधा के अनुसार भारी वाहनों को रोका जाएगा।