फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   darbar move

Jammu News: आवास तैयार, सुरक्षा चाक चौबंद, कल से जम्मू में दरबार

विज्ञापन
darbar move
दरबार मूव से पहले एस्टेट विभाग क्वार्टर अहाता अमर सिंह पंजतीर्थी में निर्माण कार्य करते मजदूर।
- पंजतीर्थी के स्टेट गेस्ट हाउस, पुंछ हाउस व तालाब तिल्लो स्थित सरकारी क्वार्टर्स में व्यवस्थाएं चाक चौबंद
विज्ञापन

-तहसीलदार बोले रविवार देर रात तक पहुंच जाएंगे कर्मचारी

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश सरकार का दरबार सोमवार से जम्मू में सजने जा रहा है। सुरक्षा चाकचौबंद कर दी गई है और कर्मचारियों के आवासों की मरम्मत समेत रंग रोगन का काम 24 घंटे चल रहा है। शहर में सड़कों के गड्ढे भरे जा चुके हैं। दरबार मूव के साथ ही करीब दस हजार अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य अब जम्मू को अपना ठिकाना बनाएंगे।
प्रदेश सरकार आगामी छह महीने तक जम्मू से चलेगी और तमाम प्रशासनिक अमला शहर में मौजूद रहेगा। इनके ठहरने के लिए शहर के भागों में बंदोबस्त किए जा चुके हैं। यहां दरबार मूव की प्रथा बंद होने के बाद बेहाल हो चुके सरकारी आवासों को दोबारा से दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार देर रात तक श्रीनगर से सभी विभागीय कर्मचारी अपने आवासों में पहुंच जाएंगे। इसके बाद सरकार यहां अपना काम शुरू कर देगी। राज्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर की तरफ से अधिकारियों व कर्मचारियों के रहने की सारी व्यवस्थाएं कर रहा है। दरबार मूव के लिए सोमवार तक का समय है। प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो शनिवार शाम को वाहनों के श्रीनगर से चलकर रविवार सुबह तक शहर पहुंचने की उम्मीद है। शाम तक प्रशासन की मानें तो तालाब तिल्लो स्थित सरकारी क्वार्टर्स में कुछ कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार परमदीप सिंह ने बताया कि रविवार व सोमवार को उम्मीद है कि सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने अपने विभागीय व्यवस्था के अनुसार पहुंच जाएंगे। यहां पर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। नगर निगम की तरफ से संबंधित सरकारी कार्यालयों,आवासों के बाहर सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली, पानी की सप्लाई रोस्टर के अनुसार तय समय पर बेहतर रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्टेट विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डाॅ. विकास शर्मा ने कहा कि दरबार मूव को लेकर सारी तैयारियां पूरी हैं।


----------
नियंत्रण कक्ष बने, सीसीटीवी से निगरानी
पुलिस विभाग ने सुरक्षा मजबूत कर दी है। रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है। संदिग्ध हालात पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने लोगों से संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नजर आने पर पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित करने का आह्वान किया है। गुम्मट, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व प्रमुख बाजारों में पुलिस की नफरी बढ़ाई गई है। पुलिस नियंत्रण कक्ष से शहर में होने वाली हर हरकत पर नजर रखी जा रही है। सिविल सचिवालय को अति सुरक्षित बनाया गया है। यहां तीन लेयर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इसमें अर्द्धसैनिक बल समेत जम्मू-कश्मीर पुलिस और सचिवालय सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed