फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   darbar move

Jammu News: व्यापार को मिलेगी रफ्तार, उत्साह से भरा अप्सरा बाजार

विज्ञापन
darbar move
Apsara raod
108 दुकानें है अप्सरा बाजार में
विज्ञापन

किराना, सब्जी, हार्डवेयर के कारोबार के लिए जाना जाता है
दरबार मूव बहाल होने से गांधीनगर अप्सरा रोड कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में व्यापार को नई रफ्तार मिलेगी। अप्सरा रोड में 108 दुकानें हैं और यहां किराना, सब्जी, हार्डवेयर सभी तरह के काम करने वाले दरबार मूव का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि खरीदारी बढ़ेगी तो व्यापार अपने आप बढ़ेगा। केवल एक या दो दुकानों को नहीं बल्कि सभी तरह के व्यापारियों को लाभ होगा।

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। अप्सरा रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान अनिल कोहली का कहना है कि दरबार मूव का निर्णय बहुत अच्छा है। अगर अप्सरा रोड की ही बात करें तो इससे बाजार में रौनक बढ़ेगी। कश्मीरी कर्मचारियों के आने से खरीदारी में इजाफा होगा। इससे कारोबार को गति मिलेगी। सर्दियों में दुकानदारों को मंदी की मार नहीं झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

अप्सरा रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के कन्वीनर अमित जंडियाल दरबार मूव को सरकार एक बहुत सधा हुआ कदम बताते हैं। हालांकि उनके मुताबिक इससे बाजारों में स्थितियां एकदम बदल जाएंगी, यह कहना अभी थोड़ी जल्दबाजी होगी। उनका कहना है कि कारोबार को दरबार मूव का फायदा मिलने में समय लगेगा। अभी तक जिस तरह की स्थिति है कि बाजारों में ग्राहक त्योहारों पर दिख रहे हैं लेकिन आम दिनों में ज्यादा नहीं, ऐसे में भविष्य को देखते हुए इसे एक अच्छा कदम बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्सरा रोड के जाने-माने व्यवसायी राजन गुप्ता कहते हैं कि अगर जम्मू के कारोबार की दृष्टि से देखें तो सरकार का दरबार मूव बहाल करने का निर्णय उत्तम है। यह बात हर कोई जानता है कि कश्मीरियों की क्रय शक्ति बहुत अच्छी होती है। ऐसे में दरबार मूव से व्यापार में बेहतरी की उम्मीद है। हम पहले भी यह मांग कर रहे थे कि दरबार मूव को बहाल किया जाए। हम दरबार मूव बंद किए जाने के विरोध में थे। आखिरकार सरकारी ने हमारी मांग मान ली। ऐसे में हम यही कहेंगे कि यह कदम बहुत अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed