{"_id":"5bd5d5a9bdec2269bd06a455","slug":"darbar-move-in-jammu-kashmir-causing-huge-jam-on-jammu-srinagar-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: दरबार मूव के चलते राजमार्ग पर लंबी हो रही वाहनों की कतार, जम्मू-श्रीनगर हाईवे भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: दरबार मूव के चलते राजमार्ग पर लंबी हो रही वाहनों की कतार, जम्मू-श्रीनगर हाईवे भीषण जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 29 Oct 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
jammu srinagar Highway jam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरबार मूव के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात वनवे करने से सोमवार को शहर के आसपास के इलाकों में घाटी जाने वाले ट्रक व यात्री वाहनो की लंबी कतार लग गई, जो लगातार लंबी होती जा रही है। इन वाहनों को आज घाटी के लिए रवाना किया जाना था।
दरबार मूव के चलते शुक्रवार रात से ही घाटी जाने वाले ट्रकों व यात्री वाहनों पर पुलिस की तरफ से प्रतिबंध लगा दिया था। इसके चलते शनिवार को ही जखैनी, संगूर, रठियान, गरनई, फ्लाटा, टिकरी में ट्रकों को रोक दिया गया। राजमार्ग पर इनकी लंबी कतार के कारण दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी और शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
वाहन रोके जाने के कारण चालकों व यात्रियों को भी दिन भर कई प्रकार की परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। शनिवार के मुकाबले में रविवार को रोके गए वाहनों की संख्या दुगनी हो गई थी। उधमपुर से लेकर टिकरी तक फोर लेन राजमार्ग पर सिर्फ रोके गए वाहन नजर आ रहे हैं।

चार दिन से फंसे पर्यटक
सबसे ज्यादा दिक्कतें यात्री वाहनों को हो रही हैं। जिनमें पर्यटक भी शामिल हैं। घाटी जाने वाले पर्यटक शुक्रवार रात से ही फंसे हुए हैं। ऐसे में उनके सामने खाने-पीने का संकट भी पैदा हो गया है। सबसे ज्याद दिक्कतें महिलाओं व बच्चों को हैं। कोलकाता के पर्यटकों के एक दल ने रविवार को पुलिस व प्रशासन पर सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन भी किया।