{"_id":"59da46de4f1c1b6a678b4bf0","slug":"darbar-come-to-jammu-and-cleanliness-in-government-buildings","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में दरबार के स्वागत को लेकर तैयारियां तेज, सरकारी भवनों में हो रही साफ सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में दरबार के स्वागत को लेकर तैयारियां तेज, सरकारी भवनों में हो रही साफ सफाई
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sun, 08 Oct 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
Darbar Move
- फोटो : PTI
करीब छह महीने बदरंग सी रही जम्मू की सड़कों से लेकर इमारतों की साज सज्जा का काम जोरशोर से जारी है। सरकार के दरबार के स्वागत के लिए सड़कों को चकाचक बनाने से लेकर नागरिक सचिवालय, मुख्यमंत्री आवास हो या फिर राजभवन या दरबार मूव के अधिकारियों व मुलाजिमों के क्वार्टरों को सजाने का काम जारी है।
श्रीनगर में इसी महीने की 27 तारीख को सरकार का दरबार बंद हो जाएगा और छह नवंबर को जम्मू में सरकार का दरबार सजेगा। इसके लिए सजावट का कार्य जारी है। सतवारी से लेकर नागरिक सचिवालय तक सड़कों को सजाया जा रहा है। इस बार एशिया होटल के करीब दीवारों को भी शानदार ढंग से पेंटिंग कर सजाया गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार छह महीने तक जम्मू की सुध नहीं ली जाती। दरबार आने पर ही साज सज्जा का काम शुरू होता हैं। हालांकि लोगों के अनुसार दरबार आने पर सुविधाएं तो बढ़ती हैं लेकिन उसके साथ यातायात से लेकर वीआईपी कल्चर भी लौट आता है। इससे सड़क पर जाम बढ़ जाते है।