फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Danish Got First Rank in Under 17 Taikwando 48 KG Category

Jammu News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन, अंडर 17 में 48 किलोभार वर्ग में जम्मू का दानिश प्रथम

विज्ञापन
Danish Got First Rank in Under 17 Taikwando 48 KG Category
यूथ हास्टल नागरोटा ताइक्वांडो प्रतियोगिता के एक मैच के दौरान ​खिलाड़ी 
- यूथ हाॅस्टल नगरोटा में अंतर जिला प्रतियोगिता के तहत अंडर-17 और 19 में हुए मुकाबले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगरोटा में एक दिवसीय अंतर जिला संभागीय स्तर ब्वॉय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई। इसके तहत मुकाबले यूथ हॉस्टल नगरोटा में खेले गए। अंडर-17 और 19 आयु भार वर्ग में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
अंडर-17 आयुवर्ग के 35 से कम किलोभार में सांबा के सौरभ ने पहला तो पुंछ के जहमीत सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। 38 किलोभार से कम वर्ग में पुंछ के अक्षीत पहले तो उधमपुर के हार्दिक गुप्ता दूसरे स्थान पर रहे। 41 किलोभार से कम वर्ग में पुंछ के मोहम्मद शोयब पहले और उधमपुर के हार्दिक दूसरे स्थान पर रहे। 45 किलोभार से कम में पुंछ के अमकेश पहले और कठुआ के आर्यन दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

48 किलोभार से कम में जम्मू के दानिश भगत पहले तो डोडा के मुदस्सर अहमद दूसरे स्थान पर रहे। 51 किलोभार से कम में पुंछ के विष्णु रैना ने पहला तो डोडा के मोहम्मद हादी ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 आयु वर्ग के 45 किलोभार से कम वर्ग में पुंछ के मनमीत सिंह पहले और जमू के अनमजोत दूसरे स्थान पर रहे। 48 किलोभार से कम में जम्मू के अमित कुमार पहले, तो डोडा के उमर इकबाल भट दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

51 किलोभार से कम में पुंछ के नितिन शर्मा ने पहला ओर उधमपुर के अभी सडोत्रा ने दूसरे स्थान पाया। 55 किलोभार से कम में आकर्षित सूदन पहले तो जम्मू के तरुण कुमार दूसरे स्थान पर रहे। 59 किलोभार से कम में उधमपुर के सौरव शर्मा पहले तो पुंछ के मोहम्मद इरान शाहद दूसरे स्थान पर रहे। इस तरह अन्य आयु वर्ग में भी मुकाबले खेले गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed