फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dangal

भलवाल के बब्बा ने जीता धर्म खू दंगल

विज्ञापन
Dangal
दोमाना। भलवाल के धर्म खू में मंगलवार को वार्षिक दंगल हुआ, जिसे भलवाल के पहलवान बब्बा ने हरियाणा के पहलवाल दिलजीत को हरा कर अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

दंगल का आयोजन बजरंगबली दंगल कमेटी के सदस्य जागतर सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इसमें प्रदेश सहित अन्य राज्यों के पहलवानों ने भी हिस्सा लिया। दंगल में 41 हजार रुपए की बड़ी माली का मुकाबला भलवाल के बब्बा ने हरियाणा के दिलजीत को हरा कर जीता है। वहीं, 25 हजार रुपए की छोटी माली का मुकाबला रोहतक (हरियाणा) के सुमित जाट और चुआदी (जम्मू) के अकरम पहलवान के बीच में हुई। इस मुकाबले को अकरम पहलवान ने जीत लिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुखनंदन चौधरी, डीडीसी मढ़ बलबीर लाल और कार्तिक भगत मुख्य अतिथि थे। वहीं, सरपंच मुलख राज, सत शर्मा, जोगिंदर सिंह, राकेश शर्मा, रंजीत सिंह, और सनी जाट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed