{"_id":"633600c5dca96d07777f5d69","slug":"dangal-akhnoor-news-jmu269131317","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के भूपेंद्र ने जीता गडरावां दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के भूपेंद्र ने जीता गडरावां दंगल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। दिल्ली के भूपेंद्र ने हरियाणा के सोनू को हरा कर गडरावां दंगल पर कब्जा कर लिया है। इसके लिए उन्हें डेढ़ लाख रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया गया है।
जानकारी के अनुसार वीरवार को गडरावां गांव में दंगल कमेटी के चेयरमैन एवं पूर्व सरपंच देवेंद्र सिंह पवार की देखरेख में वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। इसमें करीब 70 कुश्तियां करवाई गईं। इस अवसर पर एसडीपीओ मोहन लाल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
दंगल में डेढ़ लाख रुपये की बड़ी माली का मुकाबला दिल्ली के भूपेंद्र और हरियाणा के सोनू के बीच हुई। रोमांचक मुकाबले में भूपेंद्र ने बाजी मारी। एक लाख रुपये की दूसरी माली का मुकाबला जम्मू के बीनिया और पंजाब के रवि बेहरा के बीच हुआ। इसमें रवि बेहरा ने जीत दर्ज की। 70 हजार रुपये की तीसरी माली का मुकाबला पंजाब के लालू पंजाब और सुखमन पहलवान के बीच हुआ, जो बराबरी पर छूटा। दंगल में जम्मू-कश्मीर के अलावा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के पहलवानों ने हिस्सा लिया।