{"_id":"32fefd6300b6d0e55a88905252fded02","slug":"dance-of-malaysia-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में दिखेगा मलेशिया का संगीत, नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में दिखेगा मलेशिया का संगीत, नृत्य
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 25 Oct 2014 08:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस महीने के अंतिम दिन जम्मूवासी मलेशिया का नाच और संगीत देखेंगे। भारत सरकार के बाहरी मामले और इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन्स (आईसीसीआर) द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
आईसीसीआर के प्रांतीय निदेशक बलवंत ठाकुर ने बताया कि 30 अक्तूबर को पुलिस आडिटोरियम में मलेशिया का संगीत और नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें कुआलालंपुर के विश्व प्रसिद्ध ग्रुप असवारा द्वारा पेश किया जाएगा। प्रवेश निशुल्क रहेगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम दोनों देशों की समृद्ध संस्कृति के आदान प्रदान को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आईसीसीआर दो देशों को उनकी संस्कृति के माध्यम से एक साथ लाने का काम कर रहा है। काउंसिल द्वारा इस संबंध में श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। यह कार्यक्रम उसी का एक हिस्सा है।
विज्ञापन