कठुआः फसल कटाई के लिए एक नवंबर से रोका जाएगा बांध निर्माण, बीएसएफ ने डीसी को दिया आश्वासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ में चल रहे बांध निर्माण कार्य एक नवंबर को रोक दिया जाएगा। यदि ऐसा संभव नहीं हुआ तो पांच नवंबर से हर हाल में काम रोका जाएगा, जो 15 दिसंबर के बाद ही शुरू होगा। ऐसे में किसानों को फसल काटने के लिए उचित समय मिल जाएगा। यह आश्वासन बीएसएफ के अधिकारियों ने रविवार को उपायुक्त को दिया।
अंतराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर में जारी गोलाबारी के बीच नुकसान का जायजा लेने डीसी कठुआ ओम प्रकाश भगत ने सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि धान की फसल पकने की कगार पर है और आईबी से सटे इलाकों में एक-दो सप्ताह में कटाई का काम शुरू हो जाएगा। लिहाजा बांध बनाने के काम को रोका जाए ताकि गोलाबारी कुछ कम हो।
डीसी ने इसके बाद बीएसएफ के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने ग्रामीणों की समस्या से अवगत करवाया। बीएसएफ अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि कोशिश की जाएगी कि एक नवंबर से बांध निर्माण को रोक दिया जाए।
मनियारी गांव में पहुंचे डीसी ने लोगों की समस्याओं को जाना
इससे पहले पानसर और मनियारी गांव में पहुंचे डीसी ने लोगों के साथ बैठक कर समस्याओं को जाना। उन्होंने कुल्ले के नुकसान का जायजा लेने के बाद परिवार को प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। पानसर में डीसी ने सेरीकल्चर, हॉर्टिकल्चर और कृषि विभाग को सरकारी भूमि पर पौधरोपण करने के लिए सुझाव देने को कहा।
डीसी ने मनियारी में खेल मैदान के लिए प्रस्तावित जगह का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों से डीपीआर तैयार करने को कहा। इस मौके पर एडीसी कठुआ घनश्याम सिंह, एसडीएम हीरानगर सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।