फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dal lake

डल झील में एशिया का पहला तैरता ओपन सिनेमा शुरू

विज्ञापन
dal lake
श्रीनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आइकॉनिक वीक फेस्टिवल के आखिरी दिन श्रीनगर में एशिया का पहला तैरता ओपन सिनेमा शुरू किया गया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लेजर शो विशेष आकर्षण का केंद्र बना। रंगबिरंगी रोशनी से जगमग शिकारे और उस पर पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों की प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया।
विज्ञापन

डल झील के बीचों बीच सिनेमा शुरू किए जाने से पहले शिकारा कार्निवाल का भी आयोजन किया गया। ओपन सिनेमा की खास बात यह है कि इसमें लोग डल झील पर आनंद लेते हुए फिल्म देख सकते हैं। इसके लिए एक बड़े हाउसबोट को सिनेमा स्क्रीन में बदल गया है, जिसमें एक साथ सैकड़ों लोग शिकारे में बैठे-बैठे फिल्म का आनंद ले सकते हैं। वह भी झील के नजारे देखते-देखते।
विज्ञापन

कश्मीर के पर्यटन विभाग के प्रमुख जीएन इट्टू के अनुसार एक हफ्ते तक चले महोत्सव में देश-विदेश से लोग शामिल हुए। उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोग कश्मीर आएंगे। जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित आइकॉनिक वीक फेस्टिवल में जहां जम्मू-कश्मीर की परंपरा, कला, संगीत, नृत्य और इतिहास को लोगों के सामने लाने की कोशिश हुई, वहीं पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों को भी बढ़ाने पर जोर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed