फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   daily wagers to take legal action

डेलीवेज कर्मचारी लेंगे अब न्यायालय का सहारा

Tue, 28 Oct 2014 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 28 Oct 2014 09:07 PM IST
विज्ञापन
daily wagers to take legal action

श्रीनगर में डेलीवेज कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष ने मौजूदा सरकार के कई दिग्गजों पर एक बार फिर निशाना साधा है। अध्यक्ष ने कहा कि नेताओं ने अपने स्वार्थ के लिए हजारों कर्मचारियों का भविष्य दाव पर लगा दिया है। उन्होंने अपनी मांगों को मनवाने के लिए न्यायालय का सहारा लेने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


पिछले कई वर्षों से अपने हक की लड़ाई सड़कों पर उतरकर लड़ने वाले हजारों डेलीवेज कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों से तंग आकर अब न्यायालय का सहारा लेने की ठान ली है। मंगलवार को श्रीनगर में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डेलीवेज कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सज्जाद पररे ने मौजूदा सरकार को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन


उन्होंने मौजूदा गठबंधन सरकार में हिस्सेदार नेशनल कांफ्रेंस के दो दिग्गजों पर अपने स्वार्थ के चलते हजारों डेलीवेज कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। सज्जाद के अनुसार यह दिग्गज जानबूझ कर डेलीवेज कर्मचारियों को स्थायी करने की प्रक्रिया में रोड़ा अटका रहे हैं क्योंकि उनकी यह मांग है कि इस सूची में उनके कई समर्थकों को भी शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेलीवेज कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष के अनुसार, राज्य सरकार बार बार इन कर्मचारियों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर रही है। सज्जाद ने यह भी कहा कि कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा इसकी मंजूरी भी दी गई है लेकिन कैबिनेट द्वारा इस पर मोहर नहीं लगाई जा रही है, जिसको लेकर कर्मचारियों में काफी निराशा है।


उन्होंने कहा कि कई जिलों में गैर कानूनी तौर पर कई लोगों को नौकरियां प्रदान की गई हैं जिनकी सूची जल्द हम सार्वजनिक करेंगे। गौरतलब है कि राज्य में करीब 60,000 डेलीवेज कर्मचारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed