फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   daily several tons of garbage is thrown into ravi

क्लीन इंडिया: रोजाना रावी में फेंका जाता है कई टन कचरा

Sat, 04 Oct 2014 03:08 PM IST
Updated Sat, 04 Oct 2014 03:08 PM IST
विज्ञापन
daily several tons of garbage is thrown into ravi

स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ-सफाई का संकल्प लेने वाले कठुआ शहर के पास कचरा निस्तारण के इंतजाम नदारद हैं। जिला मुख्यालय में रोजाना सफाई होती है, लेकिन टनों के हिसाब से कचरे को रावी दरिया में फेंक दिया जाता है। यह हाल तब है जब शहर के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट प्लांट को मंजूर हुए पूरा एक दशक बीत गया है। हैरत की बात है कि लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की राशि नगर परिषद के पास मौजूद है, लेकिन प्लांट के लिए भूमि हस्तांतरण की फाइल धूल फांक रही है।

विज्ञापन


दरअसल कठुआ शहर के तमाम वार्डों से रोजाना बड़े पैमाने पर कचरा निकलता है। इस कचरे के स्थाई निस्तारण के लिए यूआईडीएसएसएमटी योजना के तहत 1.46 करोड़ की लागत से प्रस्तावित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को मंजूर किया गया था। केंद्रीय योजना अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम फॉर स्मॉल एंड मीडियम टाउन के तहत वर्ष 2004 में कठुआ के लिए प्लांट मंजूर किया गया। वर्ष 2006 में सहार खड्ड क्षेत्र की बारह कनाल भूमि को प्लांट विकसित करने के लिए चुना गया। टेंडर प्रक्रिया के बाद बाकायदा निर्माण भी शुरू हुआ लेकिन बाढ़ के पानी से निर्माण बह गया।

विज्ञापन

भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया अब तक अधर में ही लटकी

daily several tons of garbage is thrown into ravi

इसके बाद नगर परिषद ने वर्ष 2006 में ही शहर से सटे जगतपुर इलाके में 9 कनाल भूमि चयनित की, लेकिन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया अब तक अधर में ही लटकी हुई है। स्थानीय निकाय के सूत्रों ने बताया कि नगर परिषद और जिला प्रशासन की ओर से भूमि हस्तांतरण संबंधी सारी औपचारिकताओं को पूरा किया जा चुका है, लेकिन मामला मंडलायुक्त कार्यालय से अटका हुआ है।

सहार खड्ड में निर्माण बह जाने की वजह से जगतपुर की भूमि का चयन किया गया था। लेकिन भूमि हस्तांतरण के लिए अधिकारिक रूप से मंजूरी अब तक नहीं मिल पाई है। इसी वजह से पैसा उपलब्ध होने के बावजूद सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट नहीं बन पा रहा है। -संतोष कोतवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद कठुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed