फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dagar Village People waiting Causeway

पच्चीस वर्ष से तारकोल का इंतजार कर रही है ये सड़क

Mon, 10 Nov 2014 07:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Mon, 10 Nov 2014 07:45 PM IST
विज्ञापन
Dagar Village People waiting Causeway

जिला मुख्यालय से करीब पंद्रह किलोमीटर दूर डगार गांव में लोग पच्चीस वर्ष से सड़क के पक्के होने का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर बार चुनाव के दौरान बड़े-बड़े आश्वासन दिए जाते हैं, लेकिन आज तक किसी ने भी सड़क पर तारकोल डलवाने का काम नहीं करवाया है।

विज्ञापन


राजकुमार, जय किशन, राम कृष्ण, देवराज, हेमराज और अन्य कई ग्रामीणों ने बताया कि चोपड़ा शाप से डगार गांव तक करीब पच्चीस वर्ष पहले सड़क का निर्माण किया गया था।
विज्ञापन


सड़क तो बनाई, लेकिन इस पर तारकोल नहीं डाला गया। उन्होंने बताया कि सड़क पर तारकोल न डाले जाने के कारण गांव के  85 परिवार हर रोज परेशानियों से जूझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के दौरान जब सड़क ज्यादा क्षतिग्रस्त हो जाती है तो मजबूरन लोग खुद ही राशि एकत्र कर सड़क की मरम्मत करवाते आ रहे हैं।

जब से विधानसभा चुनाव का प्रचार शुरू हुआ है, तब से ही विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता वोट मांगने के लिए उनके पास पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्होंने निर्णय लिया है कि जो उम्मीदवार उनकी सड़क की मरम्मत करवाने में सक्षम होगा। उसी को अपना समर्थन देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed