{"_id":"5aeb457a4f1c1b5f098b7e53","slug":"dada-sahab-phalke-film-festival-kashmiri-youth-get-best","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल में कश्मीरी युवक को बेस्ट फिल्म डायरेक्टर का अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल में कश्मीरी युवक को बेस्ट फिल्म डायरेक्टर का अवार्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 03 May 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
DANISH RENJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत का सिर एक बार फिर गर्व से ऊंचा हुआ है। प्रसिद्ध दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल-2018 में रियासत के युवा फिल्म निर्माता दानिश रेंजू को बेस्ट फिल्म डायरेक्टर अवार्ड मिला है। मूल रूप से कश्मीर के रहने वाले दानिश रेंजू यूनाइटेड स्टेट आफ अमेरिका (यूएसए) में कई लघु फिल्मों के जरिये अपनी पहचान बना चुके हैं।
विज्ञापन
नई दिल्ली में आयोजित अवार्ड सेरेमनी में यह सम्मान दानिश के पिता ने ग्रहण किया। इसके बाद कश्मीरी सोसायटी इंटरनेशनल ने भी इस सम्मान के लिए दानिश को सम्मानित किया है। दानिश ने अपनी काबिलियत का लोहा लघु फिल्म ‘इन सर्च आफ अमेरिका इंशाल्लाह’ के साथ-साथ कई और फिल्मों में मनवाया है।
विज्ञापन
वह अमेरिका के अप्रवासियों पर आधारित फिल्म ‘द इनलीगल’ की शूटिंग लास एंजिल्स में लाइफ आफ पाई के लिए आस्कर विजेता अभिनेता सूरज शर्मा के साथ कर रहे हैं। इस वर्ष उनकी डेब्यू फिल्म ‘हाफ विडो’ बॉलीवुड में रिलीज होने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल के ज्यूरी में प्रसिद्ध फिल्म विशेषज्ञ जीएन भारद्वाज, सिनेमेटोग्राफर प्रशांत सहगल, ईरान के फिल्म विशेषज्ञ मोहम्मद हमदानी, राबिन अभिनेता, फरनांडो स्पेन सहित अन्य लोग शामिल रहे।