फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DADA SAHAB PHALKE FILM FESTIVAL KASHMIRI YOUTH GET BEST

दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल में कश्मीरी युवक को बेस्ट फिल्म डायरेक्टर का अवार्ड

Thu, 03 May 2018 10:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 03 May 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
DADA SAHAB PHALKE FILM FESTIVAL KASHMIRI YOUTH GET BEST
DANISH RENJ

रियासत का सिर एक बार फिर गर्व से ऊंचा हुआ है। प्रसिद्ध दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल-2018 में रियासत के युवा फिल्म निर्माता दानिश रेंजू को बेस्ट फिल्म डायरेक्टर अवार्ड मिला है। मूल रूप से कश्मीर के रहने वाले दानिश रेंजू यूनाइटेड स्टेट आफ अमेरिका (यूएसए) में कई लघु फिल्मों के जरिये अपनी पहचान बना चुके हैं।

विज्ञापन


नई दिल्ली में आयोजित अवार्ड सेरेमनी में यह सम्मान दानिश के पिता ने ग्रहण किया। इसके बाद कश्मीरी सोसायटी इंटरनेशनल ने भी इस सम्मान के लिए दानिश को सम्मानित किया है।  दानिश ने अपनी काबिलियत का लोहा लघु फिल्म ‘इन सर्च आफ अमेरिका इंशाल्लाह’ के साथ-साथ कई और फिल्मों में मनवाया है।
विज्ञापन


वह अमेरिका के अप्रवासियों पर आधारित फिल्म ‘द इनलीगल’ की शूटिंग लास एंजिल्स में लाइफ आफ पाई के लिए आस्कर विजेता अभिनेता सूरज शर्मा के साथ कर रहे हैं। इस वर्ष उनकी डेब्यू फिल्म ‘हाफ विडो’ बॉलीवुड में रिलीज होने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल के ज्यूरी में प्रसिद्ध फिल्म विशेषज्ञ जीएन भारद्वाज, सिनेमेटोग्राफर प्रशांत सहगल, ईरान के फिल्म विशेषज्ञ मोहम्मद हमदानी, राबिन अभिनेता, फरनांडो स्पेन सहित अन्य लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed