फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cylinder blast in north kashmir baramulla, women and six children injured

उत्तरी कश्मीर के बारामुला में सिलेंडर ब्लास्ट, महिला और छह बच्चे घायल

Mon, 27 May 2019 09:58 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 27 May 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
cylinder blast in north kashmir baramulla, women and six children injured
सांकेतिक तस्वीर
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट में मां तथा छह बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार विस्फोट लगहामा गांव में मोहम्मद शफी चाल्कू के घर में हुआ। 
विज्ञापन


इसमें परवीना अख्तर (35), सैमा बानो (18), शबीना बानो (16), सायस्ता बानो (14), नाजिया बानो (13), उल्फत बानो (10) तथा उबैद (5) घायल हो गए। विस्फोट से घर में लगी आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर काबू पाया। 
विज्ञापन


गुरेज में रहस्यमयी विस्फोट में किशोर की मौत, एक अन्य घायल
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज के बगतोर इलाके में सोमवार को रहस्यमयी विस्फोट में एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बगतोर तहसील के चुनतीवारी गांव में शाम लगभग साढ़े चार बजे विस्फोट हुआ, जिसमें सुल्तान माप्नू के पुत्र अमजद माप्नू (16) की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही वहां खेल रहा गुलाम रसूल का बेटा इश्तियाक अहमद लोन घायल हो गया। हालत गंभीर होने के चलते उसे श्रीनगर के स्किम्स रेफ र कर दिया गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed