{"_id":"64838eedd1e24cc68302ebb7","slug":"cyber-fraud-jammu-news-c-10-jam1008-136247-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: साइबर ठगी का अश्लील वार, हर महीने हो रहे 30 शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: साइबर ठगी का अश्लील वार, हर महीने हो रहे 30 शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- व्हाटसएप पर वीपीएन साइट से आने वाली वीडियो काॅल से बचें
- काॅल करने वाली कोई लड़की नहीं, इंटरनेट से चलने वाला अश्लील वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अश्लील वीडियो से पैसे ठगना साइबर अपराध का एक बड़ा पैंतरा है। इसमें अकेले जम्मू में ही हर महीने 25 से 30 लोग फंस रहे हैं। इससे बचना हो तो अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले को रिस्पांस न दें। क्योंकि आपके बनाए जाने वाले वीडियो कंप्यूटराइज्ड होते हैं और यह सिर्फ पोस्ट होने पर ही आपको दिखेंगे। डरकर रुपये न दें। जम्मू साइबर पुलिस के पास इस तरह की ठगी के हर महीने 25 से 30 मामले आ रहे हैं।
ऐसे सेक्सटार्शन के शिकार हो सकते हैं आप
आपके फेसबुक अकाउंट पर अज्ञात लड़की या महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आएगी। कन्फर्म करते ही मैसेज भेजकर बातें करेगी। इस दौरान आपसे व्हाटसएप नंबर मांगेगी। व्हाटसएप नंबर देते ही अश्लील वीडियो काॅल आएगा। आपके अश्लील वीडियो कॉल ज्वाइन करते ही एक डेढ़ मिनट के बद काल बंद हो जाएगी। इसके चंद सैकेंड बाद आपके व्हाटसएप पर एक वीडियो पोस्ट होगा। इसमें आप लड़की के साथ अश्लील अवस्था में नजर आएंगे। इसके बाद आपको अलग-अलग नंबरों से काॅल्स आएंगी। सामने से लड़की कहेगी कि वह यह वीडियो आपके सोशल मीडिया पर मौजूद दोस्तों को भेज देगी। वीडियो को रोकने के आपसे 5 से 50 हजार रुपये मांगेगी। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने की धमकी दी जााएगी।
सेक्सटार्शन के शिकार होने पर यह करें
आप ऐसी किसी धमकी से न डरें न सहमें। जितने भी नंबर से फोन आए। उनका कोई जवाब न दें। नंबरों को ब्लाक करते जाएं। यदि आपके फोन पर यूट्यूब, फेसबुक के लिंक पर वीडियो के पोस्ट होने का लिंक भी आए तो भी डरें नहीं। हकीकत में यह सारे लिंक कंप्यूटराइज्ड होते हैं, जो चंद मिनट में गायब हो जाएंगे। यह लिंक सिर्फ आपको दिखता है। आपके दोस्तों को नहीं और न ही सोशल मीडिया अकाउंट पर।
विज्ञापन
बचने के लिए यह करें
फेसबुक पर किसी अज्ञात को दोस्त न बनाएं। उसके साथ अपना कोई व्हाटसएप नंबर शेयर न करें। यदि गलती से कहीं ऐसा हो भी जाए तो व्हाटसएप पर वीडियो काॅल आने पर उसे रिस्पांस न करें। किसी भी सोशल मीडिया एप पर किसी अज्ञात की वीडियो काॅल पिक न करें।
किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या सेक्शर्टाशन का शिकार होने पर 9419193092 पर संपर्क करें। हम आपका नाम पता बताए बिना आपके साथ होने वाली ठगी को प्रकाशित करेंगे और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। आपके साथ हुई ठगी को जानकार कोई दूसरा इसका शिकार होने से बच सकता है।