{"_id":"66f6da0f1d592ccf90072a20","slug":"cyber-criminal-hack-the-mobile-of-peoples-through-scane-code-jammu-news-c-10-jam1008-450794-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: फर्जी लेटर के जरिए स्कैन कोड से फोन हैक कर ठग रहे साइबर जालसाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: फर्जी लेटर के जरिए स्कैन कोड से फोन हैक कर ठग रहे साइबर जालसाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-साइबर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, कोई भी व्यक्ति क्यूआर कोड स्कैन न करे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। साइबर ठग लोगों को फर्जी कूपन भेज रहे हैं। ये कूपन कार समेत अन्य कीमती सामान के जीतने से संबंधित हैं। ठग खुद को मीशो आनलाइन सर्विस का नुमाइंदा बताकर संपर्क करते हैं। इसके बाद लोगों से ठगी करते हैं।
पिछले एक महीने में साइबर पुलिस जम्मू के पास ऐसे दर्जनों मामले आ चुके हैं। इसे देखते हुए साइबर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है, ताकि लोग इन ठगों का शिकार न हों। इनके ठगने का तरीका है कि ये लोगों को एक लेटर भेजते हैं। इस पर रिसीवर का नाम लिखा होता है। ऊपर लिखा रहता है कि ये जरूरी लेटर है। अंदर कूपन है। कूपन पर लिखा होता है कि आपने कार जीत ली।
साथ में क्यूआर कोड है। जैसे ही इस कोड को स्कैन किया। फोन का नियंत्रण ठग के हाथ में आ जाता है। जैसे ही फोन नियंत्रण में लिया तो ठग फोन से कई निजी जानकारियां प्राप्त कर लेता है। इसमें तस्वीरें, दस्तावेज कुछ भी शामिल हो सकता है। इन तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करेंगे और फिर पैसे मांगेंगे।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ध्यान
ऐसे किसी भी लेटर को नजरअंदाज कर दें। किसी के पास लेटर पहुंच भी जाए तो उस पर दिया कोड स्कैन न करें। इन लेटरों पर दिए गए नंबर की काल रिसीव न करें। किसी भी आफर पर यकीन न करें। कोई भी जानकारी और पासवर्ड साझा करने से बचें।