{"_id":"59eade744f1c1bd8538b8347","slug":"curfew-in-seven-police-stations-of-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलगाववादियों ने की घाटी में बंद की अपील, बनिहाल-बारामूला रेल सेवा रहेगी स्थगित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलगाववादियों ने की घाटी में बंद की अपील, बनिहाल-बारामूला रेल सेवा रहेगी स्थगित
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
घाटी में आज पाबंदियां
- फोटो : BASIT ZARGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोटी कटने की घटनाओं के विरोध में अलगाववादियों ने घाटी के लोगों से सिविल कर्फ्यू की अपील की है। इसके चलते प्रशासन ने सात थाना क्षेत्रों में आज पाबंदियां लगाई हैं। पुलिस के मुताबिक खान्यार, रैनावारी, नौहट्टा, एमआर गंज, सफा कदल, करालखुड और माईसुमा में पाबंदियां रहेंगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को सईद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और मुहम्मद यासीन मलिक के संयुक्त अलगाववादी नेतृत्व ने शनिवार, 21 अक्टूबर को पूरा बंद का आह्वान किया। अधिकारियों के मुताबिक बानिहाल-बारामूला रेल लिंक पर सेवाएं स्थगित रहेंगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि घाटी में लगातार चोटी कटने की घटनाओं में बढ़त देखने को मिली है। बता दें कि शुक्रवार को घाटी में दिमागी रूप से कमजोर व्यक्ति को चोटी कटवा समझ के जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था हालांकि पुलिस ने मौके से पहुंच के युवक की जान बचा ली थी।
विज्ञापन