फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   curfew in many parts of kashmir valley

कश्मीर: श्रीनगर के पुराने शहर में कर्फ्यू, रेल सेवा स्थगित, घाटी में भड़की हिंसा

Fri, 28 Jul 2017 08:19 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 28 Jul 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
curfew in many parts of kashmir valley
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो

अलगाववादियों की जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन की कॉल को ध्यान में रखते हुए श्रीनगर के पुराने शहर में कर्फ्यू की स्थिति रही। ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में लगातार छठे सप्ताह भी नमाज नहीं पढ़ने दी गई।

विज्ञापन


जुमे की नमाज के बाद सोपोर में हिंसा भड़क उठी। उपद्रवियों को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। घाटी में दोपहर बाद रेल सेवा स्थगित रही। 
विज्ञापन


हिंसा की आशंका को देखते हुए पुराने शहर में सुबह पुलिस की गाड़ियों द्वारा कर्फ्यू की घोषणा की गई। पुराने शहर नौहट्टा स्थित जामिया मस्जिद के आसपास के इलाके को सील कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे

curfew in many parts of kashmir valley
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : File Photo

इस बीच उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए। नमाज के बाद सैकड़ों युवा जामिया मस्जिद के बाहर एकत्रित हुए। उन्होंने मुख्य बाजार की ओर मार्च निकालने की कोशिश की, लेकिन पहले से तैनात पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों से भिड़ंत शुरू हो गई। उन्होंने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। काफी देर तक यहां भिड़ंत होती रही, जिससे तनाव की स्थिति रही।

ज्ञात हो कि अलगाववादियों ने एनआईए की ओर से गिरफ्तारी तथा मच्छेल मुठभेड़ में लिप्त सैनिकों की सजा निलंबित किए जाने के विरोध में जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed