{"_id":"38f66f1f32625ca991ab25cb7ab4bf9c","slug":"curfew-imposed-on-water-dispute-in-shopian","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी को लेकर भिड़े दो गांव, अघोषित कर्फ्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी को लेकर भिड़े दो गांव, अघोषित कर्फ्यू
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 19 Jul 2014 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोपियां में दो गांवों के बीच नहर को लेकर जमकर बवाल हुआ, जिसके बाद प्रशासन को बल प्रयोग करना पड़ा।। झड़प में लगभग दर्जन भर लोगों की के घायल होने की भी खबर है।
विज्ञापन
वाकया शोपियां के रेबान और खोजेपोरा गांव के बीच का है। दरअसल, वीरवार को सिंचाई के लिए नहर के पानी दोनों गांवों के बीच झड़प हुई थी।
देखते देखते मामला इतना बढ़ गया कि प्रशासन को इस विवाद में दखल देना पड़ा। जिसके बाद यहां के हालात इतने खराब हो गए कि सुरक्षा बलों को इस इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात हैं।
विज्ञापन
इस सारे बवाल पर रेबान गांव के लोगों का कहना है कि कम बारिश और पानी की कमी के कारण हर साल उनकी फसलों को काफी नुकसान हो रहा था। इस साल भी कम बारिश होने के कारण उनकी फसल पर बरबाद होने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
मानसून की खराब स्थिति को देखते हुए गांव वालों ने इस समस्या का समधान करने के लिए अपने खेतों की सिंचाई के लिए एक नहर खोदने का निर्णय लिया था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जब नहर खुदाई पूरी हो गई। तो पड़ोसी गांव के लोगों ने इस पर आपत्ति करनी शुरु कर दी। खोजेपोरा गांव के लोगों की कहना है कि जब तक यह नहर दूसरे छोर तक पूरी नहीं होती तब तक बेकार है।
जल विवाद को बढ़ता देख स्थानीय प्रशासन ने पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी है और पूरे इलाके को कर्फ्यूग्रस्त घोषित कर दिया है। जैनपोरा एसएचओ ने बताया कि इलाके की कानून व्यवस्था संभालने के लिए अतरिक्त पुलिसबल की तैनाती की गई है।
शुक्रवार को इलाके की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ तो पुलिसबल ने जुम्मे की नमाज के लिए कर्फ्यू में थोड़ी देर के लिए ढील दी थी। फिलहाल इलाके के स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन स्थित नियंत्रण में है।