फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   curfew imposed in kashmir on muharram

कश्मीर में कर्फ्यू, CRPF कैंप पर हमला

Tue, 04 Nov 2014 03:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 04 Nov 2014 03:40 PM IST
विज्ञापन
curfew imposed in kashmir on muharram

घाटी में तनावपूर्ण हालात के बीच स्थिति बिगड़ गई है। खबर है कि सोपोर के बारामुला में आतंकियों ने सीआरपीएफ के बंकर पर ग्रनेड से हमला किया है। आतंकी ग्रनेड से हमला करने के बाद सीआरपीएफ की 179वीं बटालियन के कैंप पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन


हमले में किसी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है। बता दें कि कल सेना के जवानों द्वारा की गई फायरिंग में दो युवकों की मौत हो गई थी इसके बाद से ही घाटा में तनाव है। इस हमले को इसी घटना की जवाबी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


मुहर्रम के मौके पर कश्मीर में एक बार फिर से हालात बिगड़ गए हैं। मुहर्रम पर किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। पूरे कश्मीर में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि, शाहिदगंज, बटमालू, शेरगढी, करन नगर, मैसूमा, राम मुंशी बाग, कोठी बाग, क्रालखुड और परीमपोरा थानाक्षेत्रों में आने वाले इलाकों में धारा 144 लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के अनुसार कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। निषेधाज्ञा वाले क्षेत्रों में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती भी की गई है। बता दें कि घाटी में आतंकवाद हावी होने से पहले शहर का शिया समुदाय कोठीबाग थानाक्षेत्र के अबीगुजार और क्रालखुड थानाक्षेत्र के गुरु बाजार से मुहर्रम का जुलूस निकालता था जिसका राममुंशीबाग में डलगेट तक जाकर समापन हो जाता था।


लेकिन 1990 के दशक में उस पर रोक लगा दी गयी क्योंकि प्रशासन को डर था कि आतंकवादी जुलूस पर हमला कर सकते हैं। कल कश्मीर में सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में दो युवकों की मौत के बाद से घाटी में तनाव के हालात बनने शुरू हो गए थे। इसके चलते जुलूस के दौरान विरोध प्रदर्शन की भी आशंका व्यक्त की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed