फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Latest News, Curfew imposed across Kashmir for two days from today in Srinagar over possibility of violence

श्रीनगर में हिंसा की आशंका को देखते हुए आज से दो दिन का कर्फ्यू, सड़क और बाजार सील

Tue, 04 Aug 2020 12:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 04 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Latest News, Curfew imposed across Kashmir for two days from today in Srinagar over possibility of violence
श्रीनगर में लगाया गया दो दिन का कर्फ्यू - फोटो : amar ujala

जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने की पहली वर्ष गांठ पर अलगाववादी और पाकिस्तान परस्त गुट काला दिवस मनाने और हिंसक प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं। इस प्रकार की सूचना मिलने के बाद श्रीनगर में चार और पांच अगस्त को कर्फ्यू लगा दिया गया है। इससे पहले सोमवार को कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण पूरी कश्मीर घाटी में पांच अगस्त तक के लिए फिर से पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा चुका है।  

विज्ञापन


श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट शाहिद चौधरी के अनुसार, पुलिस के पास इस बात की जानकारी है कि अलगाववादी और पाकिस्तान परस्त गुट इन प्रदर्शनों की आड़ में हिंसा भी फैला सकते हैं। इसलिए श्रीनगर में कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। 
विज्ञापन


पूरी घाटी में प्रतिबंध के दौरान आवश्यक सेवाओं और आपातकालीन चिकित्सा सेवा को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार के आवागमन पर पाबंदी है। अधिकारियों ने ज्यादातर सड़क और बाजार सील कर दिए हैं और जनता के सहयोग की अपील की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः एक साल में बदल गया कश्मीर का चेहरा, अलगाववाद की निकली हवा, गायब हो गए पत्थरबाज
 

रक्षाबंधन पर बाजार में सन्नाटा

इस बीच सोमवार को रक्षाबंधन के मौके पर बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। दुकानें बंद रहीं और लोगों की आवाजाही रोकने के लिए जगह-जगह नाके लगाए हैं। कोरोना संकट के चलते इस बार श्रीनगर में रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम भी नहीं हुए। पाबंदी के चलते शंकाराचार्य मंदिर में भी पूर्जा अर्चना के लिए बहुत कम लोग पहुंचे। ऐसे ही हालात घाटी के अन्य जिलों में रहे।   

सरकारी कर्मियों को परिचय पत्र दिखाने पर मिलेगी राहत
अधिकारियों ने कहा प्रतिबंध के दौरान सरकारी अधिकारियों और बैंक कर्मियों को पहचान पत्र दिखाने पर प्रतिबंधों से छूट दी गई। घाटी में विभिन्न स्थानों पर भारी मात्रा में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed