{"_id":"5d8e6baf8ebc3e01665e4abd","slug":"culture-jammu-news-jmu19406756","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के लिए सजने लगे जम्मू-कश्मीर के मंदिर, माता वैष्णो देवी के दरबार में भी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के लिए सजने लगे जम्मू-कश्मीर के मंदिर, माता वैष्णो देवी के दरबार में भी रौनक
Sat, 28 Sep 2019 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र को लेकर बावे माता मंदिर में तैयारियां
नवरात्र के लिए शहर के प्रसिद्ध मंदिरों को फूलों से सजाने का काम शुरू हो गया है। मंदिरों को सुंदर फूलों और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। सजावट का काम शनिवार तक पूरा कर लिया जाएगा।
शहर के प्रसिद्ध बावे वाली माता मंदिर, महामाया मंदिर में दिन भर सजावट का काम करने में मंदिर प्रबंधन समिति सदस्य जुटे रहे। यहां पर नवरात्रों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं। वहीं, वैष्णो देवी मंदिर कटड़ा में भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिर को सुंदर फूलों से सजाया जा रहा है। साथ ही रास्तों में भी फूलों और लाइटों की साज सज्जा की जा रही है।
नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं। इसके अलावा नगरोटा के कोल कढ़ोली मंदिर को भी सजाया जा रहा है। मंदिर प्रशासन के अनुसार तैयारियां अंतिम चरण में है। शनिवार तक काम को पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, नवरात्रों के लिए मंदिर परिसरों में दुकानें प्रसाद और अन्य तरह के सामान से सजने लगी हैं।