{"_id":"5d50753e8ebc3e6c914ac333","slug":"culture-jammu-news-jmu1911841129","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी की खरीदारी
विज्ञापन
मोती बजार मे मिहला दुकान मे राखी देखती हुएे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। भाई बहन के अटूट प्रेम के त्योहार रक्षाबंधन को आने में अब केवल दो दिन ही रह गए हैं। इसके लिए बहनें खास उत्सुक हैं और भाइयों के लिए राखियां खरीद रही हैं। वहीं भाई भी बहन को खुश करने के लिए गिफ्ट्स की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में चारों ओर राखी की दुकानें सज गई हैं।
शहर में अनुच्छेद 370 और 35-ए हटाए जाने के बाद शहर की सुरक्षा के लिए धारा-144 लागू कर दी गई थी। जिस कारण बाजार बंद रहे। दो-तीन दिन से खुल रही दुकानें बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंच रहे हैं, जिसके चलते राखी की खूब खरीदारी हो रही है। बहनें अपने भाइयों के लिए राखी खरीद रही हैं। इस समय बाजार में कई नए डिजाइन की राखियां आ चुकी हैं। जिनमें रेशम की डोरी, क्रिस्टल वाली, ओम वाली, जूट वाली, पर्ल वाली राखियां खास पसंद की जा रहीं हैं। राखियों का दाम 10 रुपये से शुरू हो रहे हैं। दूसरी ओर चांदी और सोने की राखियां भी खरीदी जा रही हैं।
विशेष तौर पर राखी के त्योहार के लिए बाजार में विभिन्न कंपनियों द्वारा चॉकलेट्स पैकेट लाए गए हैं। जो भाई-बहन एक दूसरे को देेंगे। जिनके भाई दूसरे राज्य या अन्य किसी जगह रहते हैं उनको उनकी बहनों द्वारा राखियां कूरियर के जरिये भेजी गई हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर स्वतंत्रता दिवस में भी दो दिन ही रह गए हैं, जिसके लोग खरीदारी की जा रही है। बाजारों में विभिन्न साइज के झंडे उपलब्ध हैं। इसके साथ ही तिरंगे वाले रंग की विभिन्न चीजें भी आ गई हैं।
-----
रक्षाबंधन पर पतंग की हो रही खरीदारी
बाजारों में राखी और स्वतंत्रता दिवस के लिए पतंगें आ गई हैं। इसमें तिरंगे और मोदी की फोटो वाली पतंगें खास तौर से पसंद की जा रही हैं। इसके अलावा अन्य डिजाइन की पतंगें भी उपलब्ध हैं। पतंग का दाम 10 रुपये से शुरू हो रहा है। पतंग लेने आए साहिल ने बताया कि उन्होंने रक्षा बंधन पर पतंग उड़ाने के लिए 2000 की खरीदारी की है, जिनमें बहुत सी पतंगे मोदी की फोटो वाली भी हैं।