फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

चंद्र ग्रहण पर लोगों ने पूजा पाठ किया

विज्ञापन
cultural
विजयपुर। इस साल के आखिरी चंद्र ग्रहण पर लोगों ने मंगलवार को पूजा पाठ की। यह चंद्र ग्रहण शाम को प्रारंभ हुआ। हालांकि, इसका सूतक कुछ घंटे पहले ही लग गया। सूतक काल का समय सुबह 9.21 बजे प्रारंभ हुआ। सूतक काल के लगने का मतलब था कि इसमें कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे और मंदिरों के कपाट ग्रहण के समापन तक बंद रहे। लोगों ने चंद्र ग्रहण के बाद स्नान और दान किया। घर, पूजा स्थान, मंदिरों की सफाई की। लोगों ने बताया कि ग्रहण लगने के बाद हम लोगों ने पूजा अर्चना की और गरीबों को दान किया। ऐसा करने से साल भर घर परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। संवाद
विज्ञापन

चंद्र ग्रहण पर लोगों ने आस्था व्यक्त की
अखनूर। साल के अंतिम चंद्र ग्रहण पर लोगों ने आस्था व्यक्त की। लोगों ने घरों में पूजा अर्चना की और भगवान का जाप किया। कई घरों में लोगों ने दान पुण्य करके दरिया और नहरों में स्नान किया। बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। ममता देवी ने बताया कि साल के अंतिम चंद्र ग्रहण से परिवार के सदस्यों ने भगवान का जाप किया और दान किया। दुकानदार अजय कुमार ने बताया कि चंद्र ग्रहण से बाजार सूने रहे, लोगों की आवाजाही कम रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed