फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

दिवाली को खास बनाने की तैयारी

विज्ञापन
cultural
घर की सजावट के लिए दिवाली पर मार्केट में आई है रंग बिरंगी आइटम
बाड़ी ब्राह्मणा। दिवाली का त्योहार नजदीक आ गया है। इसको लेकर बाजारों में दिन-रात रौनक देखी जा रही है। खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानदार भी दिवाली को लेकर उत्साहित हैं। त्यौहार के साथ-साथ बाजारों में घर की सजावट के लिए अनेक प्रकार की वस्तुएं देखी जा रही हैं। जो आते जाते लोगों का मन लुभा रही हैं। इसे खरीदने के लिए लोग मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

यह आइटम कांच, प्लास्टिक और फाइवर में उपलब्ध हैं। घर की सजावट के लिए इन चीजों के विशेष तौर पर खरीदारी की जा रही है। यह चीजें सड़क के किनारे दुकानदारों द्वारा फैलाकर लगाई हुई है। सड़क पर गुजरते ही लोग इसे देखते हैं और खरीदने के लिए मजबूर हो जाते हैं। दिवाली के त्योहार पर सभी लोग घरों में रंगरोगन साफ-सफाई करने में जुटे हैं। उसके साथ-साथ ही घर के अंदर की सजावट के लिए उन चीजों की भी खरीदारी कर रहे हैं, जिससे घर की शोभा बढ़ जाए। बाड़ी ब्राह्मणा में कई जगह फेरी वालों द्वारा ऐसी चीजों की सुविधाएं खरीदारों को दी जा रही हैं। दूसरी ओर दिवाली पर बच्चों को लुभाने के लिए भी दुकानदारों द्वारा खिलौनों की रंग बिरंगी वैरायटी बाहर से मंगा रहे हैं, जिससे बच्चे भी खिलौनों की खरीदारी बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। रेहड़ी फड़ी वाले तो गलियों में जाकर इन खिलौनों को बेच रहे हैं। कुल मिलाकर बात की जाए तो यह दिवाली काफी उत्साह लेकर आई है। क्योंकि कोरोना महामारी के बाद दिवाली ऐसा पहला बड़ा त्यौहार है, जिसे लोग मनाने के लिए काफी बेताब हैं और किसी भी प्रकार की चूक नहीं होने देना चाहते।
विज्ञापन

दीपावली का त्योहार फीका न रह जाए
विजयपुर। दीपावली नजदीक आते ही दुकानदारों की तरफ से दुकानें सजाई जा रही हैं। क्षेत्र के दुकानदारों ने बताया कि कोरोना के कारण दीपावली का त्योहार फीका ही रह गया था। इस बार थोड़ी उम्मीद है कि हमारा अच्छा सामान बिकेगा और दीपावली अच्छी रहेगी। उसी को देखते हुए हम लोगों ने दुकानों को सजाना शुरू कर दिया है। क्योंकि इस दीपावली पर कुछ दुकानदार तरह-तरह के ऑफर भी दे रहे हैं। ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक खरीदारी कर सकें और अच्छी दीपावली मना सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed