फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

त्योहारों के सीजन में सजने लगीं दुकानें

विज्ञापन
cultural
करवा चौथ के व्रत के लिए खरीदारी करती महिलाएं
बाड़ी ब्राह्मणा। त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। इस दौरान हर तरफ दुकानें सज गई हैं खरीदारी के लिए लोग बाजारों का रुख बड़ी तादाद में कर रहे हैं। इसमें महिलाओं की संख्या में अधिक देखी जा रही है। लोगों को खरीदारी और अन्य प्रकार की सुविधा प्रदान करने के लिए दुकानदारों ने भी विशेष तैयारी की है। हर प्रकार की जरूरत का सामान लोगों को मुहैया करा रहे हैं।
विज्ञापन

करवा चौथ के लिए विशेष तौर पर दुकानें सज गई हैं। करवाचौथ पर महिलाओं द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री जिसमें रंगबिरंग चूड़ियां व अन्य सौंदर्य प्रसाधन का सामान उन्हें लुभा रहा है। विशेष तौर पर अलग-अलग दुकानों के बाहर मेहंदी लगाने के स्टॉल लग चुके हैं। महिलाएं करवाचौथ को लेकर किसी भी प्रकार की कसर नहीं छोड़ रही हैं। बाड़ी ब्राह्मणा में दुकानों पर सुबह से शाम तक बड़ी मात्रा में खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन

फेनियां और कतलमें की दुकानों सजीं
मिठाई की दुकानों पर कई प्रकार के व्यंजन तैयार हो रहे हैं। विशेष तौर पर फेनियां और कतलमें बड़ी मात्रा में बनाए जा रहे हैं। उनकी खरीदारी भी बड़े पैमाने पर हो रही है। करवाचौथ पर नवविवाहिता को उनके मायके की तरफ से व्रत की सामग्री भेजी जाती है, जिसकी तैयारियां लोगों ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांच का सामान कर रहा आकर्षित
दिवाली पर्व को लेकर भी कस्बे में हर तरफ रौनक देखी जा रही है। घर की सजावट के लिए अन्य किस्म का सामान सड़क किनारे बड़ी मात्रा में बड़े ही आकर्षक तरीके से सजाया गया है। जो आने जाने वालों को अपनी तरफ खींच रहा है। उनकी खरीदारी के लिए लोग भी जुट चुके हैं। इन दिनों विशेष तौर पर सड़क किनारे कांच का सामान रेहड़ी फड़ी वालों द्वारा लाकर बेचा जा रहा है। जो बड़ी मात्रा में लोगों को आकर्षित कर रहा है। कुल मिलाकर बात की जाए तो त्योहारों के सीजन को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता दिख रही है। कोई भी व्यक्ति त्योहार के सीजन को लेकर किसी भी प्रकार की चूक नहीं होने देना चाहता चाहे वह खाने पीने वाले सामान हो घर की साज-सज्जा के लिए खरीदा जा रहा सामान हो।
बाजारों में काफी रौनक बढ़ी
विजयपुर। करवाचौथ पर्व को लेकर बाजारों में काफी भीड़ देखी जा रही है। महिलाओं ने करवाचौथ व्रत का समान चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, कपड़े, नारियल, फेनियां आदि की खरीदारी कर रही हैं। इसके चलते बाजारों में काफी रौनक बढ़ गई है।

महिलाओं ने बताया कि सुहागिनों के त्योहार के चलते काफी खरीदारी की जा रही है। ब्यूटी पार्लर में भी भीड़ देखी जा रही है। महिलाएं बड़े उत्साह के साथ सामान खरीद रही हैं। क्योंकि करवाचौथ का खरीदा गया सामान पड़ोसियों और रिश्तेदारों को भी दिया जाता है। वह भी उसके बदले सम्मान देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed