फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

आईटीआई सांबा ने विश्वकर्मा दिवस पर किया दीक्षांत समारोह का आयोजन

विज्ञापन
cultural
सांबा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ने शनिवार को विश्वकर्मा दिवस पर दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर एडीडीसी राजिंदर सिंह मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन और सरस्वती वंदना से हुई। आईटीआई के अजय कुमार ने मुख्य अतिथि, अभिभावकों और छात्रों का स्वागत किया और संस्थान की विभिन्न उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्रों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और प्रशिक्षुओं को संबोधित भी किया। संवाद
विज्ञापन

मजदूरों ने मनाया विश्वकर्मा पर्व
अखनूर। सीमांत क्षेत्र में शनिवार को विश्वकर्मा पर्व धूमधाम और आस्था के बीच मनाया गया। इस पर अवसर पर मजदूरों ने क्षेत्र के अनेक जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन करके पूजा अर्चना की। इस पर भंडारे भी लगाए गए। शनिवार को अधिकतर मजदूरों ने काम पर छुट्टी रख करके नाच गाकर पर्व मनाया।
विज्ञापन

मजदूर राहुल राघे ने बताया कि इस दौरान औजारों की पूजा अर्चना की गई। मजदूर बस्तियों में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौकी चोहरा, सौहाल सहित अन्य क्षेत्रों में भी पर्व मनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वकर्मा दिवस पर भंडारा लगाया
विजयपुर। क्षेत्र में शनिवार को विश्वकर्मा दिवस पर पूजा अर्चना की गई। रेलवे रोड पर लंगर लगाए गए। श्रद्धालुओं ने बताया कि वास्तुकला और देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। उन्होंने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को सबसे पहला इंजीनियर माना जाता है। इस दिन फैक्ट्रियों, संस्थानों, दुकानों में औजारों और मशीनों, कार्य में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों की पूजा की जाती है। भगवान विश्वकर्मा की पूजा से व्यक्ति को कार्य में कुशलता और उन्नति का आशीर्वाद मिलता है। कारोबार में वृद्धि होती है। उन्होंने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को विश्वकर्मा की शुभकामनाएं दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed