फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

महाराजा हरि सिंह की छुट्टी को लेकर हर तरफ उत्साह

विज्ञापन
cultural
महाराजा हरि सिंह की छुट्टी की घोषणा के बाद लड्डू खिलाकर लोगों ने मनाई खुशियां - फोटो : RSPURA
बाड़ी ब्राह्मणा। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर छुट्टी घोषित होने पर शुक्रवार को क्षेत्र में ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया। लोगों ने लड्डू बांट कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। उपराज्यपाल प्रशासन का शुक्रिया अदा किया कि उन्हें महाराजा हरि सिंह की छुट्टी का प्रस्ताव पास कर दिया है।
विज्ञापन

सरपंच तरसेम सिंह ने कहा कि छुट्टी को लेकर जैसे ही हरी झंडी दी गई, हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह सपने जैसा लग रहा था। क्योंकि दो साल के संघर्ष के बाद मान्यता दी गई है। दाता रणपत कमेटी के अध्यक्ष स्वर्ण सिंह चाढ़क ने कहा कि छुट्टी का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पूरे जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ दाता रणपत देव कमेटी के सदस्य भी उपराज्यपाल का शुक्रिया अदा करते हैं। पूर्व सरपंच गौतम सिंह जमवाल ने बताया कि महाराजा हरि सिंह की छुट्टी का सपना जो आंखों में संजोया था वह पूरा हो गया है। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि महाराजा हरि सिंह की छुट्टी को लेकर उत्सुकता इतनी बढ़ गई थी कि समय पर खाना पीना भी भूल गए थे। गुलशन कुमार ने बताया कि महाराजा हरि सिंह की छुट्टी जम्मू-कश्मीर के लोगों को बहुत ही बड़ा तोहफा है। पंच रविंदर सैनी ने बताया कि 23 सितंबर का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। सरपंच बीना जमवाल ने बताया कि महाराजा हरि सिंह की जयंती पर छुट्टी को लेकर प्रत्येक जम्मू-कश्मीर निवासी ने आवाज बुलंद की। म्यूनिसिपल कमेटी के पूर्व चेयरमैन पूर्ण चंद ने बताया कि महाराजा हरि सिंह ने अपनी प्रजा के लिए बहुत बलिदान दिए हैं।
विज्ञापन

लड्डू खिलाकर लोगों ने मनाई खुशियां
बिश्नाह। राज्य प्रशासन और एलजी मनोज सिन्हा द्वारा महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस की छुट्टी की घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी है। शुक्रवार को ग्रामीण विकास विभाग कार्यालय के बाहर सरपंच, पंच एसोसिएशन, नगर कमेटी के चेयरमैन, उप चेयरमैन, पार्षदों और अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने लड्डू खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी, और महाराज के जन्म दिवस की छुट्टी को ऐतिहासिक तौर पर धूमधाम से मनाने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह चाढ़क, पार्षद कुलबीर सिंह लंगेह, सुरेंद्र सिंह चिब, नगर कमेटी के उप चेयरमैन रमेश चंद्र, सुशील कुमार, देवीदास, सरदार, सिद्धू पंडित रिहाल वाले और काफी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर महाराजा की छुट्टी को लेकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश की घोषणा का स्वागत
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश की घोषणा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा किए जाने पर कई सामाजिक संगठनों व क्षेत्र लोगों ने स्वागत किया।
कांग्रेस नेता करण भगत ने कहा कि आजादी के 70 वर्षों बाद महाराजा के सम्मान में अवकाश घोषित किए जाने का सही फैसला है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का पूर्ण दर्जा मिलना चाहिए ।
जम्मू-कश्मीर पीपल सेक्युलुर फोरम के प्रधान कुंदन लाल शर्मा ने कहा कि डोगरा समाज की पुरानी मांग थी, जिसे पूरा किया गया। सामाजिक संस्था करण ईशव सोशल वेलफेयर सोसाइटी की प्रधान तजिंदर कौर ने कहा कि उन्होंने सामाजिक कार्य कर जम्मू-कश्मीर के साथ देश का मान बढ़ाया। महाराजा डोगरा समाज के लोगों के लिए पूजनीय हैं। संवाद
ढोल नगाड़ों के साथ छुट्टी का मनाया जश्न
विजयपुर। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर छुट्टी की घोषणा के बाद गांव गुड़ा सलाथिया के लोगों ने शुक्रवार को जश्न मनाया। गुडा सलाथिया के पंकज सलाथिया की देखरेख में गांव के लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया। उन्होंने बताया कि कई साल से छुट्टी की मांग कर रहे थे, वह मांग अब पूरी गई है। उसी के चलते हम लोगों ने गुड़ा सलाथिया गांव में जश्न मनाया और एक दूसरे को मुबारकबाद दी। संवाद
परगवाल में लोगों ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न
परगवाल। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश की घोषणा का सीमा क्षेत्र परगवाल में शुक्रवार को लोगों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे। इस दौरान रैली निकाली गई जो ढोल नगाड़ों के साथ महाराजा हरि सिंह अमर रहें और भारत माता की जय के नारों के साथ बाजार से होते हुए गुजरी। इस मौके पर भारत प्रिय ने कहा कि महाराजा के जन्मदिवस पर छुट्टी की मांग को लेकर युवा राजपूत सभा और डोगरों ने लंबी लड़ाई लड़ी है। इनके प्रयास से छुट्टी घोषित हुई है। उन्होंने छुट्टी के लिए एलजी प्रशासन का भी धन्यवाद किया। इस मौके पर जसपाल सिंह, दिलेर सिंह, नरजोद सिंह, कुलदीप सिंह, प्रेम खजूरिया, अजीत सिंह जगदीश सिंह समेत कई युवा शामिल मौजूद रहे। संवाद

पलांवाला में छुट्टी घोषित होने पर जश्न मनाया
ज्यौड़ियां। खौड़ के पलांवाला मुख्य बाजार में क्षेत्र के लोगों की तरफ से महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर छुट्टी घोषित होने पर जश्न मनाया गया। क्षेत्र के लोगों की तरफ से बढ़ चढकर भाग लिया गया और मिठाई बांटी गई। लोगों की तरफ से राजपूत सभा का आभार जताया गया। इस मौके पर गुलबदन सिंह भाऊ ने बताया कि आज हम लोग बहुत खुश हैं जो महाराजा हरि सिंह के जन्म दिवस पर छुट्टी की घोषणा की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed