फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

बारिश भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर पाई

विज्ञापन
cultural
सांबा उपायुक्त सांबा अनुराधा गुप्ता प्रशानीयक अधिकारियो के साथ चमलियाल दरगाह का दौरा करते हुए - फोटो : SAMBA
सांबा/ रामगढ़। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की जीरो लाइन के निकट दरगाह बाबा दलीप सिंह मन्हास की मजार पर वीरवार को लगने वाले मेले में लाखों श्रद्धालुओं का आने का अनुमान है। मेले में अभी दो दिन शेष हैं। इसके बावजूद बाबा चमलियाल की दरगाह परिसर में भीड़ बनी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन भी जारी बारिश भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर पाई है। बारिश के बीच भी श्रद्धालु बाबा चमलियाल में पहुंचे। बाबा की दरगाह पर कई दिनों से 24 घंटे लंगर बांटा जा रहा है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बीएसएफ और पुलिस ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंगलवार दिन भर श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। मेले में आने वाले दूरदराज के लोगों के वाहनों को पार्क करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं प्रशासन की ओर से महिलाओं और पुरुषों के लिए मोबाइल शौचालय की व्यवस्था भी की गई है। किसी भी सहायता के लिए 24 घंटे सहायता केंद्र स्थापित किए गए है।
विज्ञापन

आग जैसी आपातकालीन घटनाओं से निपटने के लिए दमकल की गाड़ियों की तैनाती की गई है। बाबा चमलियाल क्लब के यूथ सन्नी चौधरी ने बताया कि मेले को लेकर क्षेत्र के युवाओं में इस बार अलग ही उत्साह है। एक माह से क्षेत्र के युवा दिन रात बाबा की दरगाह परिसर के अंदर सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
कार्यक्रम में पाकिस्तानी रेंजर के परिवार भी होते थे शामिल
वीरवार को बाबा चमलियाल दरगाह पर होने जा रहे मेले में पहले पाकिस्तानी रेंजर ब सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों की तरफ से जीरो लाइन पर एक कार्यक्रम किया जाता था। एक दूूसरे को उपहार दिए जाते थे। पाकिस्तानी रेंजर के परिवार भी कार्यक्रम में शामिल होते थे। जिला प्रशासन के अधिकारी भी पाकिस्तान सिविल प्रशासन के अधिकारियों से बैठ कर बातचीत करते थे। एक दूसरे को उपहार व मिठाइयां बांटी जाती रही हैं। वर्षों पुरानी परंपरा को उस समय धक्का लगा, जब पाकिस्तान की नापाक हरकत के चलते गत वर्ष 13 जून 2018 को पाक रेंजरों द्वारा सीमा सुरक्षा बल के गश्ती दल पर की गई फायरिंग में अधिकारी सहित चार जवान शहीद हो गए। उस नापाक घटना के बाद से चमलियाल मेले में पाकिस्तानी रेंजरों का जीरो लाइन पर बैठक में शरीक होना बंद हो गया।
--------
श्रद्धालुओं के आने का नया इतिहास कायम होगा
बाबा चमलियाल कमेटी के प्रधान बिल्लु चौधरी के अनुसार दरगाह पर वार्षिक मेले की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। मजार प्रबंधक कमेटी के अलावा प्रशासनिक स्तर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोरोना के चलते मेला आयोजन बंद हो गया था। अब इस साल मेले में श्रद्धालुओं के आने का एक नया इतिहास कायम होगा।

--------
उपायुक्त और एसएसपी ने लिया जायजा
उपायुक्त सांबा अनुराधा गुप्ता और एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने मंगलवार को मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उपायुक्त ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के रहने की व्यवस्था, उनके खाने पीने की व्यवस्था और मजार परिसर में चल रहे कार्यों की व्यवस्था का पूरा जायजा लिया। उपायुक्त ने कहा कि बाबा चमलियाल मेले में इस बार बड़ी संख्या के श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न आए, इसके लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। उपायुक्त ने युवा सेवादारों की सराहना की। उन्होंने पुलिस को आदेश दिए कि युवा सेवादारों को पहचान पत्र दिए जाएं, ताकि वह मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की वालंटियर्स के तौर पर सेवा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed